खगड़िया में राजद के सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा… सभी लोग पार्टी से जुड़ कर तेजस्वी जी को CM बनाने के लिए संकल्पित हैं : मनोहर यादव 

खगड़िया में राजद के सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा… सभी लोग पार्टी से जुड़ कर तेजस्वी जी को CM बनाने के लिए संकल्पित हैं : मनोहर यादव

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 13 फरवरी 2025 को कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में वर्ष 2025 -2028 के चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व एमएलसी सह राजद जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में और खगड़िया जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया के उपस्थिति में प्रखंडवार एवं नगरवार समीक्षात्मक बैठक हुई ।
बैठक में जिला प्रभारी धनिक लाल मुखिया ने सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष से सदस्यता को लेकर समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान यह पता चला कि सदस्यता अभियान सत्तर प्रतिशत से अधीक हो चुका है शेष तीस प्रतिशत भी 20 फ़रवरी तक हो जायेगा। सभी प्रखंड अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान में लोग बढ़ चढ़कर सदस्य बन रहे हैं कि तेजस्वी प्रसाद यादव ने महागठबंधन की सरकार में महज सत्रह महीने में जो काम किए हैं उससे लोग प्रभावित हुए हैं क्योंकि लोगों का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एक ऐसे युवा नेता हैं जो कहते हैं वो करते हैं इसलिए इसबार नेता प्रतिपक्ष को ही मुख्यमंत्री बनायेगें।
खगड़िया जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने यह घोषणा किया है कि हमारी सरकार बनती है तो बिहार के आधी आबादी सभी वर्गों की महिलाओं के लिए माई बहिन योजना की शुरुआत कर सभी महिलाओं को 2,500 का महीना दिया जायेगा निःशक्तजन/दिव्यांगजन पेंशन के तहत निःशक्तजन/दिव्यांग जनों को हर महीने मिलने वाले 400 रुपया से बढ़ाकर 1500 कर देगें ,विधवा पेंशन योजना के तहत विधवा माताओं-बहनों को हर महीने मिलने वाले 400 रुपया को बढ़ा कर 1500 किया जायेगा और वृद्धजन पेंशन के तहत वृद्धजनों को हर महीने मिलने वाले 400 रुपया को बढ़ा कर 1500 रुपया दिये जायेंगे।प्रत्येक घर में 200 यूनिट बिजली फ्री दिया जायेगा।
राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि भाजपा-नीतीश के बीस साल के कार्यकाल में महँगाई से त्रस्त बिहारवासी राशन-तेल के लिए भी तरस गए हैं।अब तो तेजस्वी से ही उम्मीद है। तेजस्वी ही आयेंगे तो हमें महँगाई के जाल से निकालेंगे।
राष्ट्रीय जनता दल ही एक ऐसी पार्टी जो सभी वर्गों के हक और अधिकार के लिए लड़ती है एवं उनके बिहार के लोगों के विकास के लिए कार्य करती है। राजद सुप्रीमो गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव हमेशा बिहार के दबे कुचले शोषित पीड़ित ,गरीब,मजदूर ,किसान और अल्पसंख्यक के अधिकार दिलाने के साथ -साथ उनके शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए काम करते रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के ही तरह नेता प्रतिपक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी बिहार के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। तेजस्वी प्रसाद यादव जो कहते हैं वह करते हैं उन्होंने बिहार के लोगों से वादा किया था कि हमारी सरकार बनेगी तो हम दस लाख लोगों को नौकरी देगें। बिहार महागठबंधन की सरकार बनी तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बहुत कम समय मे शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग में पाँच लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी। साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाया और विभिन्न विभागों में साढ़े तीन लाख नौकरी प्रक्रियाधीन थी कि साजिस के तहत मनुवादी सोच के लोगों ने महागठबंधन की सरकार को बीच मे ही गिड़ा दिया।

बैठक मुख्य रूप से राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रमुख नरेश कुमार बादल, जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव राजेश यादव,जिला उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र यादव,प्रमोद यादव,कुमारी बेबी रानी,प्रकाश राम, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, चंद्रशेखर कुमार,जिला महासचिव पप्पू यादव,लड्डू रजक,नारद यादव,मो ० मुबारक राइन, प्रदीप कुमार नायक,अनिल यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार,नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव,खगड़िया कार्यकारी नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, बेलदौर नगर अध्यक्ष संजय ताँती,अलौली नगर अध्यक्ष हरिनंदन यादव,अलौली प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राम, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज,दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निभा भारती, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश मंडल, राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,राजद नेता अरविंद कुमार सिंह, शकलदीप यादव,अंकित बाबू,शशि कुमार पासवान,आमिर खान,अभिजीत कुमार सिंह सहित दर्जनों साथी मौजूद थे।

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close