खगड़िया जदयू नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प : बबलू मंडल…सीएम नीतीश कुमार कर्पूरी जी के अरमानों को पूरा कर रहे हैं : पूनम देवी यादव…जननायक के विचारों को आत्मसात् कर रहे हैं बिहार के लोकप्रिय सीएम : अनुराधा कुमारी 

खगड़िया जदयू नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प : बबलू मंडल

सीएम नीतीश कुमार कर्पूरी जी के अरमानों को पूरा कर रहे हैं : पूनम देवी यादव

जननायक के विचारों को आत्मसात् कर रहे हैं बिहार के लोकप्रिय सीएम नीतीश कुमार: अनुराधा कुमारी

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 24 जनवरी 2025 को कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बिहार के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। जबकि मंच के संचालन में जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बखूबी बेहतर भूमिका निभाया। समारोह का उद्घाटन जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, पूर्व विधायक पूनम देवी यादव तथा खगड़िया विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी, साधना देवी, पप्पू देव सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जदयू नेताओं ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया। साथ ही नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर अमर रहे, कर्पूरी तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए।
समारोह को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा की कर्पूरी ठाकुर जैसे महामानव विरला ही पैदा होते हैं। उन्होंने कहा की कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहते मैट्रिक की परीक्षा में अंग्रेजी अनिवार्यता को समाप्त किया। मुख्यमंत्री रहते मैट्रिक तक मुफ्त शिक्षा व्यवस्था लागू किया। किसानों का लगान माफ किया। ओबीसी वर्ग के पिछड़ा, अति पिछड़ा, महिला के लिए 26 प्रतिशत आरक्षण लागू किया, जिसमें तीन पर्सेंट गरीब सवर्ण भी शामिल था। उर्दू को दूसरी राज्यभाषा का दर्जा दिया। इन सब कार्य के लिए उन्हें गाली भी सुनना पड़ा। वास्तव में कर्पूरी ठाकुर जी शोषित, पीड़ित ,दलित, वंचित वर्गों की आवाज थे।लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा स्वास्थ्य सिंचाई, आरक्षण, सम्मान -सुरक्षा व अधिकार सहित तमाम क्षेत्रों में काम कर कर्पूरी ठाकुर जी के सपने को साकार कर रहे हैं।
पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी जैसे ईमानदार और सादगी पूर्ण व्यवहारिक व्यक्तित्व के महापुरुष दूर-दूर तक नहीं मिलते। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व हम सबों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं । उनके आदर्शों पर चलकर हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पिछड़े- अतिपिछड़े, महिला, दलित, वंचित सबों को सामाजिक मुख्य धारा में लाने का काम कर रहे हैं।
विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी जी के विचारों को हमारे नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। वास्तव में कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपने को लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी साकार कर रहे हैं। जाति आधारित गणना हो या फिर पंचायत नगर निकाय एवं सरकारी नौकरी में आरक्षण की बात हो, सबके हित में नीतीश कुमार जी काम कर रहे हैं।
व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्दन कश्यप, उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सुनील कुमार एवं अनिल जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्पूरी जी को भारत रत्न से सम्मान दिलाने के लिए वर्षों से संघर्षरत थे। लेकिन 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर्पूरी जी जैसे अति पिछड़े के बेटा को भारत रत्न जैसे उच्च सम्मान से सम्मानित कर इतिहास रचने का काम किए हैं।
जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी, जिला महासचिव राजीव रंजन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने कैंची और अस्तूरा नहीं कलम और कांपी से अपने और सुबे बिहार की तकदीर बदलने का जो संकल्प लिए थे, उस संकल्प को आज अपनाने की जरूरत है। शिक्षा को अपना कर ही हम अपने समाज और राष्ट्र के मुस्तकबिल बदल सकते हैं। शिक्षा अपनाने पर ही जननायक को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्री शास्त्री ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर महानतम व्यक्तित्व के धनी पुरुष ही नहीं बल्कि एक विचार – एक क्रांति थे। जिन्होंने जात- पात, ऊंच -नीच की भावना से ग्रस्त सामंतवादी सोच के लोगों को मानवीयता का सिख दिए हैं।
समारोह को पूर्व जिला अध्यक्ष साधना देवी सदा,नीलम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, प्रमोद कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, संदीप केडिया,सुबोध यादव, नंदलाल मंडल, निर्मला कुमारी, प्रभाकर चौधरी मन्टून ,युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, पिछड़ा जिला अध्यक्ष प्रवीण चौरसिया, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंदेश्वरी राम,अनुज कुमार शर्मा, पंकज चौधरी, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीतिक प्रसाद सिंह, वीणा पासवान, पूनम जयसवाल, मुन्नी जयसवाल, जियाउल हक, राजेश मेहता, राजेश सिंह, पंकज कुमार पिंटू सिंह, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव, हर्षवर्धन कुशवाहा, अमित कुमार गौतम, देवघर प्रसाद, हरिशंकर सिंह, महंत पुलकित गोस्वामी, पंकज तांती ,सुनील कुमार बबलू, कमल कुमार, भारत कुमार, नरेश कुमार, राजीव कुमार ठाकुर सहित दर्जनों वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उन्हें महान विभूति बताया तथा उनके विचारों पर चलने का संकल्प दोहराया।
जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज जिले के सभी पंचायतों एवं सातों प्रखंड स्तर पर पार्टी कार्यालय में प्रखंड और पंचायत अध्यक्षों के द्वारा जननायक की जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लासपूर्ण मनायी गई।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close