खगड़िया शहर को जलजमाव से निजात दिलाने हेतु प्रस्तावित नालों के संबंध में डीएम ने की बैठक.

खगड़िया शहर को जलजमाव से निजात दिलाने हेतु प्रस्तावित नालों के संबंध में डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ किया विचार विमर्श…खगड़िया शहर को जलजमाव से निजात दिलाने हेतु प्रस्तावित नालों के संबंध में डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ किया विचार विमर्श...

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/शनिवार 16.07.22 को जिलाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष द्वारा खगड़िया शहर को जलजमाव से निजात दिलाने हेतु प्रस्तावित नालों के संबंध में समीक्षा किया गया। मुख्यमंत्री 7 निश्चय योजना भाग-2 अंतर्गत नालों के निर्माण हेतु प्राथमिकता के आधार पर रूट के चयन के संबंध में विचार विमर्श किया गया। खगड़िया शहर के उत्तरी भाग अर्थात रेलवे लाइन के उत्तरी भाग में विभिन्न नालों को प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया।
एक मुख्य नाला विद्यार्थी टोल,संसारपुर से परमानंदपुर ढाला, समाहरणालय होते हुए पटेल चौक तक निर्मित किया जाएगा। संसारपुर में डिवाटरिंग पंप सिस्टम भी लगाया जाएगा, जो अतिरिक्त पानी को रेलवे लाइन और राष्ट्रीय उच्च मार्ग के परे गंडक नदी में छोड़ेगा।
दूसरा मुख्य नाला पटेल चौक से गौशाला रोड, बाजार समिति ,रोज बड एकेडमी, राबड़ी नगर होते हुए पैरवाधार धारा में जाएगा। इस दुसरे मुख्य नाले में होमगार्ड ऑफिस से बिजली कार्यालय, पूर्व सांसद रेनू सिंह के घर, प्रह्लाद मिल, अशोक नगर, डीएवी चौक, ओम हॉस्पिटल, सन्हौली पंचायत भवन होते हुए गौशाला रोड तक बनने वाला एक अन्य नाला जुड़ेगा। सन्हौली पंचायत भवन या गौशाला चौक के आसपास एक डिवाटरिंग पंप सिस्टम भी लगाया जाएगा। पैरवाधार में भी आवश्यकता के अनुसार डिवाटरिंग पंप सिस्टम लगाया जा सकता है।
इसके लिए बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड अर्थात बुडको द्वारा वर्तमान स्थिति के आधार पर प्रथम चरण में लगभग ₹44 करोड़ का प्राक्कलन भेजा जा रहा है, जिस पर अगले सप्ताह प्रशासनिक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। प्रशासनिक स्वीकृति के साथ ही इस कार्य नाले के निर्माण के लिए बजट भी आवंटित हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष ₹75 करोड़ का डीपीआर शहरी क्षेत्र में नाले के निर्माण हेतु बुडको को भेजा गया था। अब इस योजना पर चरणवार कार्य किया जाना है।
मुख्य नालों के रूट के चयन हेतु आयोजित बैठक में वरीय उप समाहर्ता चंदन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद खगड़िया रणवीर कुमार, कार्यपालक अभियंता बुडको श्री अवधेश कुमार, सहायक अभियंता कुंदन कुमार एवं कनीय अभियंता रोशन कुमार शामिल थे।

नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close