उत्कृष्ट सेवा : गुजरात के पूर्व मंत्री दिलीप भाई संघानी को प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया सम्मानित…

उत्कृष्ट सेवा : गुजरात के पूर्व मंत्री दिलीप भाई संघानी को प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया सम्मानित…उत्कृष्ट सेवा : गुजरात के पूर्व मंत्री दिलीप भाई संघानी को प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया सम्मानित...

नई दिल्ली/कोशी एक्सप्रेस/ आज 3 जुलाई 2022 को क्रांति मार्ग नई दिल्ली कार्यालय में प्रेस एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सौजन्य से प्रेषित सम्मान पत्र ब्यूरो प्रमुख पवन कुमार सिंह एवं सहयोगी पत्रकार ऋषिवर्धन ने गुजरात के पूर्व यशस्वी मंत्री व चेयरमैन ऑफ नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक एंड चेयरमैन ऑफ नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ़ इंडिया श्री दिलीप भाई संघानी के कर कमलों में समर्पित किया।उत्कृष्ट सेवा : गुजरात के पूर्व मंत्री दिलीप भाई संघानी को प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया सम्मानित...
प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार आरएमपी मधुर ने बताया कि वर्ष 1978 से देश की महान विभूतियों (सभी विधाओं) को समय-समय पर सम्मान पत्र प्रदान करने की गैर राजनीतिक परंपरा रही है।
अबतक सम्मानपत्र ग्रहण करनेवाली हस्तियों में तत्कालीन प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर, तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति स्व. के आर नारायणन, स्व. अब्दुल एपीजे कलाम, तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर, स्व. सत्येन्द्र नारायाण सिन्हा, स्व. जाजॅ फर्नांडिंश के नाम शामिल हैं।उत्कृष्ट सेवा : गुजरात के पूर्व मंत्री दिलीप भाई संघानी को प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया सम्मानित...
इसके अलावे भारतीय प्रशासनिक सेवा, भा. पुलिस सेवा, बिहार प्रशासनिक सेवा, कारा, निबंधन एवं अन्य सेवाओं के लोगों को सम्मानपत्र प्रदान किये जा चुके हैं. साहित्य सेवा के लिए स्व0 महादेवी वर्मा, स्व. हरिवंश राय बच्चन, स्व. जानकी वल्लभ शास्त्री सहित पत्रकारिता जगत के आर.के करंजिया (बिल्ट्ज), स्व. राजेन्द्र माथुर(नवभारत टाइम्स, नई दिल्ली), स्व. रघुवीर सहाय (संपादक, दिनमान), गतवर्ष 2019 में मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी मनु महाराज, खगड़िया की तत्कालीन एसपी मीनू कुमारी, एवं तत्कालीन डीएम अनिरुद्ध प्रसाद, वर्तमान डीएम डॉ आलोक रंजन घोष को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानपत्र दिये गये हैं। अन्य विभूतियों को उनके जीवनकाल में ही अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर ने सम्मानपत्र प्रदान करने का अद्भुत प्रयास साकार किया था
मालूम हो कि स्टेट ब्यूरो प्रमुख पवन कुमार सिंह ने प्रेस एसोसिएशन की ओर से माननीय दिलीप भाई संघानी को बिहार आने का न्योता देते हुए शुभकामनाएं दीं।

नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close