मोदी सरकार के 8 साल का होगा राष्ट्रव्यापी जश्न… “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” की थीम पर होगा कार्यक्रम : मीना गुप्ता खंडेलिया
मोदी सरकार के 8 साल का होगा राष्ट्रव्यापी जश्न… “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” की थीम पर होगा कार्यक्रम : मीना गुप्ता खंडेलिया
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 21 मई शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा, जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर आगामी कार्यक्रम सेवा समर्पण और गरीब कल्याण सम्मान सह जागरूकता अभियान कार्यक्रम 30 मई से 14 जून तक होना तय है जिसके लिए कार्यक्रम की तैयारी के लिए भाजपा महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई और आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई ।
जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी ने बताया कि 17 मंडलों के हर शक्ति केंद्र व बूथ पर यह कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक मंडल में बैठक कर करके रूपरेखा तैयार किया जाएगा। वही इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मीना गुप्ता खंडेलिया ने प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के चालू की गई सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस बैठक में भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मधु देवी,ममता देवी, रेनू देवी, अभिलाषा कुमारी,आशा देवी, डेजी भारती, रीता देवी आदि उपस्थित रही।
नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक