DDC अभिलाषा शर्मा को विदाई समारोह के अवसर पर खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की हुई प्रशंसा…

DDC अभिलाषा शर्मा को विदाई समारोह के अवसर पर खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की हुई प्रशंसा…DDC अभिलाषा शर्मा को विदाई समारोह के अवसर पर खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की हुई प्रशंसा...

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/आज 03.05.22 को जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष एवं पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में स्थानांतरित उप विकास आयुक्त सुश्री अभिलाषा शर्मा का विदाई सह सम्मान समारोह समाहरणालय सभागार, खगड़िया में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता भूपेंद्र प्रसाद यादव, सिविल सर्जन डॉ अमरनाथ झा, अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग, जिला कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आनंद प्रकाश, सहायक निदेशक, कृषि अभियंत्रण रजनीश कुमार, जिला पीएमयू लीड श्री यशपाल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अलौली मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, परबत्ता अखिलेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चौथम सुश्री उषा कुमारी ने सुश्री अभिलाषा शर्मा के संबंध में अपने अनुभवों एवं यादों को साझा करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने उप विकास आयुक्त को परिश्रमी एवं लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सदैव प्रयत्नशील बताते हुए अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त के तरक्की के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि यद्यपि उप विकास आयुक्त को कभी-कभी गुस्सा भी आता था किंतु उन्होंने सदैव नेतृत्व क्षमता दर्शाते हुए कनिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया एवं समय पड़ने पर उनका बचाव भी किया है।DDC अभिलाषा शर्मा को विदाई समारोह के अवसर पर खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की हुई प्रशंसा...
उप विकास आयुक्त सुश्री अभिलाषा शर्मा ने भी खगड़िया जिले में पदस्थापन के दौरान के यादों एवं अनुभवों को साझा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, आवास प्लस, मनरेगा, आंगनवाड़ी निर्माण, शैक्षणिक सुधार कार्य, सामुदायिक स्वच्छता परिसर, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्यों, कोविड को नियंत्रित करने के प्रयासों के बारे में भी चर्चा की। आवास पूर्णता की स्थिति में 50% की वृद्धि हुई, वहीं मनरेगा से मजदूरी भुगतान में भी लगभग 50% की वृद्धि हुई। मनरेगा में भी जिले का प्रदर्शन अव्वल रहा है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने उप विकास आयुक्त को तरक्की करने की शुभकामनाएं दी और कहा कि भविष्य में किसी एक जिले में पुनः एक साथ काम करने की उम्मीद रखते हैं। उप विकास आयुक्त सौंपे पर गए काम को पूरा करने में यकीन रहती हैं और इसी वजह से जो भी काम उन्होंने प्रारंभ किया, उसे अंजाम तक पहुंचाया।
जिलाधिकारी ने अभिलाषा शर्मा को उनके स्थानांतरण उपरांत उत्तम एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कैरियर में आगे बढ़ने की शुभकामना दी। उप विकास आयुक्त द्वारा जिले में किए गए विकासात्मक कार्यों की उन्होंने सराहना की और इंगित किया कि इन्हीं के चलते उन्हें ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार द्वारा धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में योजनाओं के अनुश्रवण एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज के अनुभव को साझा करने के लिए चयनित भी किया गया था। पंचायत निर्वाचन से लेकर कोरोना के विरुद्ध संघर्ष हर जगह उप विकास आयुक्त ने कड़ा परिश्रम कर कार्य कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि आपने यहां बेहतर कार्य किया है और उम्मीद है कि अपना बेहतर प्रदर्शन गया में भी जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि बिहार में लोक सेवकों के लिए काम करने के लिए अनंत संभावनाएं हैं और वे अपने काम से आम लोगों का हृदय जीत सकती हैं।
विदाई समारोह में उप विकास आयुक्त के खगड़िया में पदस्थापन के दौरान विभिन्न संपादित कार्यों से संबंधित चित्रों को फिल्म के रूप में प्रदर्शित किया गया। स्थानांतरित उप विकास आयुक्त को जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं अपर समाहर्ता ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाओं सहित विदा किया। उन्हें फ्रेम्ड फोटो कोलाज, गौतम बुद्ध की प्रतिमा, वस्त्र एवं सूटकेस देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया। अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें भी उपहार एवं फूल भेंटकर सम्मानित किया। सभी पदाधिकारियों के साथ उप विकास आयुक्त ने तस्वीरें भी खिंचवाई। ज्ञात हो कि उप विकास आयुक्त को गया नगर निगम के नगर आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता भूपेंद्र प्रसाद यादव, सिविल सर्जन डॉ अमरनाथ झा, वरीय उप समाहर्ता विजय कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आनंद प्रकाश, जिला कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी हेमंत कुमार, होमगार्ड समादेष्टा अनुज कुमार, जिला योजना पदाधिकारी प्रदीप कुमार गोंड, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक हरिशंकर सिंह, सहायक निदेशक अभियंत्रण रजनीश कुमार, विभिन्न अभियंत्रण विभागों के पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, सभी शाखाओं के क्लर्क आदि उपस्थित थे।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close