संत परंपरा के महान योगी और परम ज्ञानी संत श्री रविदास जी को कोटि कोटि नमन: संदीप केडिया

खगड़िया IMA -IDA चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना वायरस का लिया प्रिकॉशनरी बूस्टर डोज...

संत परंपरा के महान योगी और परम ज्ञानी संत श्री रविदास जी को कोटि कोटि नमन: संदीप केडिया…संत परंपरा के महान योगी और परम ज्ञानी संत श्री रविदास जी को कोटि कोटि नमन: संदीप केडिया...
खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ आज 16 फरवरी 2022 को प्राथमिक विद्यालय,कमलपुर के प्रांगण में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 645 वीं जयंती समारोह हर्षोल्लासपूर्ण मनायी गई। आयोजकों द्वारा गाजे-बाजे के साथ उनकी भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।
मौके पर आगत अतिथियों के द्वारा श्रद्धा-भक्ति भाव से संत रविदास के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।जयंती समारोह की अध्यक्षता अनु0जा0/अनु0जन जा0 कर्मचारी संघ के संरक्षक व जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष रामलखन प्रसाद पासवान ने की।जबकि मंच संचालन शिक्षक मनोज कुमार ने किया।संत परंपरा के महान योगी और परम ज्ञानी संत श्री रविदास जी को कोटि कोटि नमन: संदीप केडिया...
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरीय कोषागार पदाधिकारी श्यामाकांत मेहरा व आरपीएफ इन्सपेक्टर अरविन्द कुमार राम ने कहा कि रवि दास जी के पवित्र मन और चरित्र रहने से हीं उन्हें ईश्वर भक्ति प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि समग्र समृद्ध बनने से हीं सामाजिक भेदभाव मिट सकती है।
विशिष्ट अतिथि नगर समाज सेवी संदीप केडिया ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज को महान संत, दर्शनशास्त्री, कवि, समाज सुधारक और ईश्वर के अनन भक्त बताया।उन्होंने कहा कि हम गरीबों की सेवा के साथ-साथ खगड़िया नगर परिषद् क्षेत्र के समुचित विकास करने का संकल्प लेते हैं।
आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि संत रविदास जी अध्यात्मिक और सामाजिक परिवर्तन के लिए सशक्त संदेशवाहक थे।जिन्होंने जीवन पर्यन्त अपनी कविताओं, लेखनी तथा ईश्वरीय भक्ति के बल पर समरस समाज के स्थापना हेतु जन जन तक संदेश पहुंचाने का काम किये।ऊंच-नीच,जात-धर्म जैसे संकीर्ण विचारों को त्याग कर राष्ट्र की समृद्धि के लिए राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने का काम किये।उन्होंने अपने दोहा में भी लिखा है कि “जाति जाति में जाति है,जो केतन के पात।रैदास मनुष ना जुड़ सके,जबतक जाति न जात।।”
अपने अध्यक्षीय संबोधन में रामलखन प्रसाद ने कहा कि संत रविदास जी ईश्वर की असीम भक्ति से भारतीय मानव समाज को धन्य धन्य कर दिया। उन्होंने मन चंगा तो कटौती में गंगा की विशेषता पर बल दिया।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक बालकिशोर पासवान ने संत रविदास जी के मन की पवित्रता और कर्म की प्रधानता जैसे विचारों पर विस्तृत चर्चा किया।
इस अवसर पर आयुक्त वाणिज्यकर धर्मेन्द्र कुमार, प्रोफेसर संजय कुमार मांझी, जदयू नेत्री वीणा पासवान, उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ बेगूसराय के जिला अध्यक्ष डा0 पुरातन गांधी,चन्द्र शेखर मंडल ,पूर्व अंचलाधिकारी सत्यनारायण पासवान, शिक्षक शनातन पासवान, सुखनन्दन पासवान,शिक्षक सुमन कुमार,आजपा नेता उमेश ठाकुर ,सूरज दास,नवीन पासवान,पूर्व मुखिया शैलेन्द्र पासवान,दलित सेना के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पासवान, सुभाष जोषी,मोहम्मद रिजवान, राजेश सिन्हा, एवं सूर्यवंश कुमार आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। देर संध्या तक साधु संतों के द्वारा संत रविदास जी आधारित सत्संग व भजन भी प्रस्तुत किया गया।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

Live Share Market

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 75

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Related Articles

Back to top button
Close
Close