शतरंज का खेल ऐतिहासिक है..इसमें व्यक्ति के कुशाग्र बुद्धि और दिमागी सामर्थ की परीक्षा होती है… अमितेश कुमार/एसपी

शतरंज का खेल ऐतिहासिक है..इसमें व्यक्ति के कुशाग्र बुद्धि और दिमागी सामर्थ की परीक्षा होती है… अमितेश कुमार/एसपीशतरंज का खेल ऐतिहासिक है..इसमें व्यक्ति के कुशाग्र बुद्धि और दिमागी सामर्थ कि परीक्षा होती है... अमितेश कुमार/एसपी

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ शतरंज का खेल ऐतिहासिक है..जिसे भारत में सदियों से खेला जाता रहा है। इसमें व्यक्ति के कुशाग्र बुद्धि और दिमागी सामर्थ कि परीक्षा होती है, आज से पांच हजार वर्ष पूर्व द्वापर में पांडवों और कोरवों के बीच महा शतरंज के खेल में धूर्त शकुनी मामा की दुष्ट चाल से पांडवों को पराजित किया गया था। यह खेल अत्यंत दिलचस्प और चुनौती पूर्ण होता है। उक्त बातें खगड़िया जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे ग्यारहवीं जिला शतरंज का भव्य शुभारम्भ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार व अपर समाहर्ता ऐश्वर्या शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा।शतरंज का खेल ऐतिहासिक है..इसमें व्यक्ति के कुशाग्र बुद्धि और दिमागी सामर्थ कि परीक्षा होती है... अमितेश कुमार/एसपी
मालूम हो की शहर के गौशाला रोड स्थित मण्डप विवाह भवन में आज ग्यारहवीं जिला शतरंज प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार और विशिष्ट अतिथि अपर समाहर्ता ऐश्वर्या शर्मा ने शतरंज की बिसात पर चाल चल कर किया | प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष रंजित कान्त वर्मा ने किया जबकि मंच संचालन संघ के सचिव बिप्लव रणधीर ने किया | इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक फारकिया फ्यूल सेंटर की और से एम अहमद उर्फ़ बबलू जी ने ट्रोफी का अनावरण किया | प्रतियोगिता के सहप्रायोजक नशा मुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत ने खिलाडियों को नकद पुरस्कार की घोषणा की|इस अवसर पर मण्डप के प्रोपरायटर अधिवक्ता राजीव रंजन ने भविष्य में भी होनेवाली प्रतियोगिताओं के लिए निःशुल्क स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया|

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आरक्षी अधीक्षक अमितेश कुमार ने कहा कि शतरंज लोगों के मानसिक और व्यक्तित्व के विकास में सहायक है इससे व्यक्ति का मस्तिष्क तीक्ष्ण एवं कुशाग्र होता है तथा खेल जीवन के हर पहलु में मानव के विकास में सहायक है | वहीँ विशिष्ट अतिथि अपर समाहर्ता ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि वे भी अपने छात्र जीवन में एक नेशनल शतरंज खिलाड़ी रह चुकी है तथा आज वे जिस मुकाम पर है उसमे शतरंज का अहम् योगदान रहा है| इस अवसर पर खिलाडियों को जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, जिला खेल महासंघ के जिलाध्यक्ष रविश कुमार उर्फ़ बंटा हाँकी खगड़िया के सचिव विकास कुमार, डॉ प्रेम कुमार, वरिष्ट पत्रकार चन्द्रशेखरम आदी ने संबोधित किया | प्रतियोगिता के प्रथम दिन खिलाडियों का मनोबल बढ़ाने फरकिया मिशन के किरणदेव यादव, जदयू नेता अरविन्द मोहन, रिमझिम बायोफ्यूल के कमल किशोर मंडल जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष अमरजीत कुमार सिंह, संघ के संयुक्त सचिव चन्दन कुमार, मदनमोहन सिंह, शतरंज परीक्षक सुधाकर ई.विवेक कुमार सुजीत बजाज आदि पहुंचे|

परिणाम :- ग्यारहवीं जिला शतरंज प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राजकुमार ने बताया की यह प्रतियोगिता तीन वर्गों अंडर -15 बालक अंडर-15 बालिका एवं सीनियर में खेली जा रही है|सभी वर्गों में 100 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है| आज की प्रतियोगिता के दो राउंड की समाप्ति के पश्चात अंडर -15 बालिका वर्ग में भारती कुमारी(2),परी(2),नेहा कुमारी(2) संयुक्त रूप से पहले स्थान पर चल रही है|वही अंडर -15 बालक वर्ग में आकाश कुमार(2), आदित्य कुमार (2), माधव कुमार यशवंत (2) अपने दोनों मैच जीतकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है| तो सीनियर वर्ग का प्रथम राउंड की समाप्ति पर अभिषेक राज(1),प्रेम कुमार यशवंत (1), अनंत सुल्तानिया (1) अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है| समाचार लिखे जाने तक सीनियर वर्ग के दुसरे राउंड का खेल जारी था|

  • नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

Live Share Market

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 75

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Related Articles

Back to top button
Close
Close