मैं खगड़िया की धरती पर पहुंचकर जदयू के समर्पित नेताओं की अक्षय उर्जा से अभिभूत हुआ हूँ- उमेश सिंह कुशवाहा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष
मैं खगड़िया की धरती पर पहुंचकर जदयू के समर्पित नेताओं की अक्षय उर्जा से अभिभूत हुआ हूँ- उमेश सिंह कुशवाहा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष… खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत आज रविवार 3 अक्टूबर 2021 को जेडीयू जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने की एवं संचालनकर्ता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार (निर्वत्तमान मुखिया) ने की।
जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने बताया कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयेाजित किया गया है।
मालूम हो कि इस महती बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, परबत्ताण् विधायक डॉ संजीव कुमार, पार्टी के जिला प्रभारी पूर्व विधान परिषद सदस्य भूमिपाल राय, दुर्गेश राय,लोकसभा प्रभारी रामविनय सिंह, पूर्व विधायक व खगड़िया विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी पूनम देवी यादव, प्रदेश महासचिव व अलौली विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान प्रत्याशी साधना देवी, जिले के चारों विधानसभा प्रभारी, प्रदेश के पदाधिकारी, जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के सभी जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के साथी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में पार्टी संगठन को पंचायत, गाँव व बूथ स्तर तक मजबूत करने हेतू पूरी तत्परता व निष्ठा के साथ जुट जाने का आह्वान किया। प्रखंड व पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी की बैठक कर प्रखंड,पंचायत व प्रत्येक गाँव से दस-दस पार्टी के साथियों की सूची बनाकर प्रदेश को भेजने का निर्देश दिया तथा पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से हमारे नेता व बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गए हर कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि पार्टी ने जो जवाबदेही मेरे लिए जिलाध्यक्ष के रूप में तय की है, उसपर शत प्रतिशत खड़ा उतरने की कोशिश करूँगा, साथ ही कहा कि प्रदेश द्वारा निर्धारित हर निर्देश व अभियान को ससमय पूरा कर जिले में संगठन को और मजबूत और धारदार बनाऊंगा। विधायकगण पन्नालाल सिंह पटेल व डॉ संजीव कुमार , पार्टी प्रभारीगण भूमिपाल राय ,दुर्गेश राय , लोकसभा प्रभारी रामविनय सिंह ,पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, प्रदेश महासचिव साधना देवी आदि ने भी संगठन को गाँव व बूथ स्तर पर मजबूत बनाने व नीतीश कुमार जी के विकास कार्यों की चर्चा जन जन तक पहुंचाने की बात कही।
बैठक को सभी प्रखंड अध्यक्ष के अलावा लोकसभा प्रभारी युवा जदयू बिक्रम यादव, संजय सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, दीपक कुमार सिन्हा,नीलम वर्मा, अरविन्द मोहन,राजीव कुमार राजू,उमेश सिंह पटेल, मो साहेब उद्दीन, जदयू समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष जयंती देवी, जदयू नेत्री रंजना कुमारी, छात्र जदयू नेता सिद्धांत उर्फ छोटू सिंह, चंदन कुमारी,राका सहाय,, कुमारी निर्मला, जय कुमार सिन्हा, सुमित कुमार सिंह,नीलम वर्मा, अंजू देवी, रविन्द्र कुमार सिंह(फौजी), उपस्थित थे ! कार्यकर्म में पूर्व जिला परिषद सदस्य विद्यानंद दास को प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल किया।
नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक