भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय कार्यक्रम में सरकार की दूरदर्शी योजनाओं पर नेताओं ने हुंकार भरी…

भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय कार्यक्रम में सरकार की दूरदर्शी योजनाओं पर नेताओं ने हुंकार भरी...भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय कार्यक्रम में सरकार की दूरदर्शी योजनाओं पर नेताओं ने हुंकार भरीखगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत 4 व 5 सितम्बर 2021 को भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक के प्रथम दिन स्थानीय मंजू वाटिका परिसर में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, क्षेत्रिय संगंठन महामंत्री नागेन्द्र, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौघरी, मंत्री जनक राम, मंत्री प्रमोद कुमार, मंत्री रामसुरत राय सहित अन्य वरीय नेताओं ने  संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।
ओबीसी मोर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनाथ चौहान के करकमलों से की गई। इसके बाद ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्, आशीष यादव, कमलेश सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, विधायक रामचन्द्र प्रसाद, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, नीलम सहनी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजन राज, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रमोद कुमार, पूर्व महामंत्री शत्रुघ्न भगत, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमृतांश जयसवाल ,सह संयोजक संजीव सैनी, जितेन्द्र यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रवीशचन्द्र सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, जिला महामंत्री रवि सिंह राजपूत, दीपक सिंह, जिला महामंत्री पवन राय, मंडल अध्यक्ष सुनील साह, नगर महामंत्री नीरज सिंह राजपूत, प्रो. अरविन्द्र सिंह, विष्णु बजाज, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष राकेश पासवान, अनिल सोनी, सौरव राज, व अन्य भाजपा नेताओं तथा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता ने बारी बारी से ओबीसी समाज को जागरुक होने और सरकार की योजनाओं को आत्मसात् करने की आवश्यकता पर जोर दिया।भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय कार्यक्रम में सरकार की दूरदर्शी योजनाओं पर नेताओं ने हुंकार भरी
उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने उपस्थित पार्टी कार्यकत्ताओं एवं लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने 35 प्रतिशत ओबीसी वर्ग के लोगों को मंत्री बनाया गया है, यह साहस प्रदेश में पहली बार किया गया। उन्होंने आगे कहा कि केन्द्र में मोदीजी ने अपनी दूरदर्शिता का परिचय देते हुए 27 ओबीसी समाज के सांसदो को मंत्री पद देकर समाज सेवा का अवसर दिया है। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने शालीनतापूर्वक देश के विकास कार्यों में डबल इंजन की सरकार के संकल्पों पर कहा कि आज देश में ओबीसी, दलित, गरीब और गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करनेवालों को भी सरकार और राजनीति में सम्मान स्थान देने की परंपरा सफल हो रही है, उन्होंने कहा की ओबीसी समाज की महिला होते हुए भी मुझे उपमुख्यमंत्री बनकर समाज सेवा करने का अवसर मिला है। बिहार सरकार की दूरदर्शी और जनउपयोगी योजनाओं में सभी कमजोर वर्गों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकार उपलब्ध कराने का प्रयास सफल हो रहा है।भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय कार्यक्रम में सरकार की दूरदर्शी योजनाओं पर नेताओं ने हुंकार भरी
भाजपा क्षेत्रिय संगठन महामंत्री नागेन्द्र ने अपने संबोधन में कहा कि ओबीसी मोर्चा के लेागों राष्ट्रहित में अपना जीवन समर्पित करने का वक्त आ गया है।
इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री सम्राट चैाघरी ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को युग पुरुष के रुप में बताया और कहा कि ओबीसी समाज के उत्थान के लिए नैतिक रुप में केन्द्र औश्र राज्य सरकार तत्पर है।
कार्यक्रम संयोजक सह प्रदेश प्रवक्ता सह क्षेत्रीय प्रभारी संजय खंडेलिया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में 52 प्रतिशत लोग ओबीसी समाज के हैं। इतना ही नहीं केन्द्र सरकार द्वारा कुल 870 योजनाओं से जनता जनार्दन को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
  • पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर
    https://youtu.be/HhQnY7V3vh0

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close