भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी 4 व 5 सितंबर 2021 को… डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी  सहित दिग्गज नेताओं का होगा आगमन फरकिया की धरती पर – संजय खंडेलिया

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी 4 व 5 सितंबर 2021 को… डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी  सहित दिग्गज नेताओं का होगा आगमन फरकिया की धरती पर संजय खंडेलिया… भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी 4 व 5 सितंबर 2021 को...
पटना/खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ बिहार प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने प्रेस प्रेज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आगामी 4 और 5 सितंबर 2021 को खगड़िया मुख्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सुनिश्चित हो गई है।
उन्होंने आगे बताया की इस बैठक का उदघाटन 04 सितंबर को सूबे के उपमुख्यमंत्री मा. तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी , पंचायतीराज मंत्री सम्राट चैधरी एवं भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र संयुक्त रूप से करेंगे। कार्यसमिति के अलग अलग सत्रों को संबोधित करने हेतु विधि मंत्री प्रमोद कुमार , मंत्री नारायण प्रसाद , मंत्री जनक चमार मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
खंडेलिया ने कहा कि 05 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे , पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ,उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन साहेब विभिन्न सत्रों में अपना उद्बोधन करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में समारोह और खुले सत्र को संबोधित करेंगे भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ।
श्री खंडेलिया कहते है इसके अतिरिक्त ओबीसी समाज के भाजपा के अन्य प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चैहान करेंगे जबकि आतिथ्य खगड़िया जिला भाजपा और ओबीसी मोर्चा करेगा। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजन राज और जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार कहा कि वे लोग पूर्व से ही इस कार्यक्रम की तैयारी में थे। अब जब सारा कार्यक्रम तय हो गया है तो शीघ्र ही ओबीसी मोर्चा के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता और प्रदेश से इस कार्यक्रम के प्रभारी संजय खंडेलिया के साथ बैठकर खगड़िया भाजपा की एक विस्तारित बैठक की जाएगी और कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा तय की जाएगी।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close