खगड़िया: आरसीपी सिंह एवं पशुपति कु. पारस को कैबिनेट मंत्री बनने पर हर्ष का माहौल… हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव का पल है – संजय कुशवाहा ,मुख्य जिला प्रवक्ता

खगड़िया: आरसीपी सिंह एवं पशुपति कु. पारस को कैबिनेट मंत्री बनने पर हर्ष का माहौल… हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव का पल है – संजय कुशवाहा ,मुख्य जिला प्रवक्ता… खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ मुख्य जिला प्रवक्ता संजय कुमार सिंह कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपनी व पार्टी नेताओं सहित खगड़ियावासियों की ओर से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को एवं लोजपा के पशुपति कुमार पारस को केन्द्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर दोनों नेताओं को बधाई दी।
श्री कुशवाहा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले कैबिनेट विस्तार में 43 मंत्रियों को शामिल किया गया. मोदी मंत्रिमंडल में 15 कैबिनेट, 28 राज्य मंत्रियो ने शपथ ली जिसमें बिहार के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को एवं लोजपा के पशुपति कुमार पारस को मंत्रिमंडल में जगह मिली जिससे बिहारवासियों सहित जदयू के कार्यकत्ता व नेताओं में काफी प्रसन्नता देखी जा रही है। वहीं कुशवाहा ने इसके लिए केंद्र सरकार तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई.दी। वहीं उन्होंने कहा है कि खगड़िया जद यू के सभी साथीगण इससे उत्साहित हैं। साथ ही लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व खगड़िया के लाल का भी केन्द्रीय कैबिनेट में शामिल होकर खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण करना भी काफी हर्ष का विषय है।
बधाई देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी सोनेलाल मेहता, पूर्व अध्यक्ष मंटु कुशवाहा, प्रदेश सचिव सुनील कुमार, अनिल जायसवाल, पंकज पटेल, अशोक सिंह, देवनारायण मंडल, जोगेन्द्र सिंह, चन्दन कश्यप, शंभु झा, राजु फोगला, अनिल कुमार, जितेन्द्र पटेल, संजय जायसवाल, मंटू चैधरी, अविनाश पासवान, अमरेन्द्र कुमार, शिवशंकर सुमन सहित राम प्रकाश सिंह, राजनीति सिंह, लोहा सिंह, विजय कुमार, संजय सिंह, धर्मदेव पटेल, धु्रव शर्मा, व अन्य नेताओं ने दी।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर

 

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

75 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर की मार्मिक अपील … कोरोना का टीका अवश्य लें…

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close