मंत्री सम्राट चौधरी ने परबत्ता सहित चौथम व बेलदौर प्रा. स्वास्थ्य केन्द्रों की समस्याओं का लिया जायजा …खगड़िया व अन्य जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर और जनउपयोगी बनाने का सतत् प्रयत्न्न मंत्री श्री चौधरी कर रहे हैं- संजय खंडेलिया

मंत्री सम्राट चौधरी ने परबत्ता सहित चौथम व बेलदौर प्रा. स्वास्थ्य केन्द्रों  की समस्याओं का लिया जायजा …खगड़िया व अन्य जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर और जनउपयोगी बनाने का सतत् प्रयत्न्न मंत्री श्री चौधरी कर रहे हैं- संजय खंडेलियाखगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/आज शुक्रवार 21 मई 2021 को बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने परवत्ता प्रखंड मुख्यालय अवस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चौ थम प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया।

मालूम हो कि वहां के प्रभारी और चिकित्सकों से जानकारी ली कि वर्तमान में यहां क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध है  तथा और क्या क्या उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।
मंत्री सम्राट चौधरी ने उक्त मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और मीडिया के लोगो से भी फीडबैक लिया और सुझाव भी सुना। मंत्री सम्राट ने बताया की विगत तीन दिनों से वे लगातार जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर और खगड़िया के स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक कमी का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया की पंचायती राज विभाग द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में 15 वीं वित्त की राशि से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना मरीजों के इलाज हेतु 30 बेड का ऑक्सीजन कंसीट्रीटर एवं अन्य आवश्यक उपकरण सहित पूर्ण सेटअप अविलंब तय करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में मंत्री ने यह भी बताया की गोगरी अनुमंडल अस्पताल में 55 बेड के ऑक्सीजन प्लांट के लगाने की सहमति भी पंचायती राज विभाग द्वारा दे दी गई है। एंबुलेंस की कमी होने के सवाल पर श्री चैधरी ने जानकारी दी की अगले 15 दिनों के अंदर हर प्रखंड में दो दो एंबुलेंस परिवहन विभाग के माध्यम से उपलब्ध होना तय है। उन्होंने सभी डॉक्टर्स और स्वास्थ्य सेवा दे रहे कर्मियों को इस महामारी की बेला में धैर्य और मरीजों के प्रति सहानुभूति बनाए रखने का संदेश दिया। भ्रमण कार्यक्रम में मंत्री श्री चैधरी के साथ चल रहे भाजपा ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने बताया की सम्राट चैधरी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे अधिकाधिक बेहतर हो इसकी लगातार चिंता कर रहे है। मंत्री के निरीक्षण कार्यक्रम में दोनो अनुमंडल पदाधिकारी,जिला पंचायती राज पदाधिकारी,सभी अंचल अधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार,महामंत्री रवि सिंह राजपूत,उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह,चमन सिंह,मनोज भारती,परमानंद ठाकुर,जिला प्रवक्ता मनीष चैधरी आदि मंत्री के सहयोग में साथ दिखे।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

On CORONA VIRUS Message to all from the mouth of a five years old girl Roshni sinha
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3067840763534014&id=100009243627701&sfnsn=wiwspmo

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close