
खगड़ियाः उपेंद्र कुशवाहा का जद यू में पुनः घर वापसी अत्यंत ही हर्ष का विषय है- बबलू मंडल/ जिलाध्यक्ष… प्रदेश के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है-विक्रम यादव/ युवा जदयू जिलाध्यक्ष
खगड़ियाः उपेंद्र कुशवाहा का जद यू में पुनः घर वापसी अत्यंत ही हर्ष का विषय है- बबलू मंडल/ जिलाध्यक्ष… प्रदेश के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है-विक्रम यादव/ युवा जदयू जिलाध्यक्षखगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ रालोसपा का विलय जदयू में होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को जदयू राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
वहीं खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल एवं युवा जदयू जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने पार्टी में शामिल होने पर भरपूर स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामना दी है।
जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि रालोसपा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का जद यू में पुनः घर वापसी अत्यंत ही हर्ष का विषय है। भले ही श्री कुशवाहा कुछ समय के लिए अलग हुए, लेकिन वे कभी भी नीतीश कुमार के विचारों से अलग नहीं थे। विचारों के प्रति निष्ठा रखने वाले लोग आज फिर एक हो गए हैं। श्री कुशवाहा पार्टी के निर्माण काल के साथी रहे हैं, उनके इस निर्णय का खगड़िया जिला जनता दल ( यू ) हृदय से स्वागत करता है।
जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में बधाई देने वालों में वरिष्ठ जद यू नेतागण दीपक सिन्हा , सुनील कुमार, सुनीत कुमार चौधरी, अरविंद मोहन,लोकसभा प्रभारी नीलम वर्मा ,अशोक कुमार सिंह ,अरुण केसरी ,देवनारायण मंडल ,मनोज कुमार सिंह ,नूतन सिंह पटेल ,प्रवीण चौरसिया, उमेश सिंह पटेल, पंकज सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाधक्ष राका सहाय ,पंकज गुप्ता , जय कुमार सिन्हा ,राजीव कुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम अग्रवाल,रवींद्र कुमार सिंह,रंजना देवी,मंटू चौधरी, मो0साहेब उद्दीन सहित पार्टी के तमाम साथियों ने कुशवाहा के निर्णय का हृदय से स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष बबलू मंडल व युवा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने संयुक्त रुप से उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष चुनने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रालोसपा का विलय जदयू में होने के बाद निश्चित तौर पर उपेंद्र कुशवाहा पार्टी हित में काम करेंगे और पार्टी के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक