खगड़ियाः ससम्मान रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने जदयू का दामन थामा… इस विलय संबंध से प्रदेश में लवकुश की एकता अमर होगी- संजय कुमार सिंह कुशवाहा/मुख्य जिला प्रवक्ता

खगड़ियाः ससम्मान रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने जदयू का दामन थामा… इस विलय संबंध से प्रदेश में लवकुश की एकता अमर होगी- संजय कुमार सिंह कुशवाहा/मुख्य जिला प्रवक्ताखगड़िया/खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज रविवार 14 मार्च 2021 को रालोसपा सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा तमाम चर्चा को विराम देते हुए जनता दल यू में विलय होकर नीतीश कुमार के साथ हो गये।
मालूम हो कि इस खबर से पूरे प्रदेश में लव कुश अर्थात कुर्मी और कुशवाहा समाज सहित पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।
मुख्य जिला प्रवक्ता संजय कुमार सिंह कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ख़ुशी का इजहार करते हुए बताया है कि जनता दल यू के सभी कार्यकर्ता एवं जनता की भी यही इच्छा थी कि सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपेंद्र कुशवाहा दोनों ही एक साथ रहें ताकि बिहार एवं देश में समाजवादियों का परंपरा कायम रह सके एवं बिहार मजबूती के साथ विकास की ओर अग्रसर रहे और भी विकास होता रहे। उपेंद्र कुशवाहा जदयू कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका पूरे जोश के साथ स्वागत किया। नीतीश कुमार ने कुशवाहा को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद दोनों नेता गले मिलते नजर आए।
संजय कुमार सिंह कुशवाहा कहा कि इस विलय के फैसले से जिले के सभी साथियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्हेांने बताया कि पूर्व एमएलसी पूर्व जिलाध्यक्ष सोनेलाल मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महासचिव राजकुमार फोगला, देवानंद सिंह शंभू झा, सुबोध यादव, कार्यालय प्रभारी अनिल जयसवाल, ,सुमन पटेल, पंकज पटेल, फिरोज आलम, जितेंद्र पटेल, अखिल सिंह कृष्ण कुमार मुन्ना, रुस्तम अली, छात्र अध्यक्ष इंजीनियर राज सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह , राजनीति सिंह , लोहा सिंह, विजय कुमार, खड़क, गुरुदेव धर्म देव पटेल, शिव शंकर सुमन प्रवक्ता धुव्र शर्मा सहित सैकड़ों साथियों ने पार्टी की मजबूती को ध्यान में रखकर हर्ष व्यक्त किया है तथा भविष्य में और अच्छे दिन आने की कामना किया है।
वहीं संजय ने उपेन्द्र कुशवाहा को संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close