खगड़िया: साम्भवी सदन प्रांगण में केन्द्रीय मंत्रीे रामविलास पासवान के निधन पर एक शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई … . स्व. रामविलास पासवानजी हमारें परिवार के शुभचिंतक व अभिभावक थे- पूनम देवी यादव

खगड़िया: साम्भवी सदन प्रांगण में केन्द्रीय मंत्रीे रामविलास पासवान के निधन पर एक शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई … . स्व. रामविलास पासवानजी हमारें परिवार के शुभचिंतक व अभिभावक थे- पूनम देवी यादव… खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 09 अक्तूबर 2020 को चुकती स्थित साम्भवी सदन प्रांगण में केन्द्रीय मंत्रीे रामविलास पासवान के निधन पर एक शोक सभा आयोजित कर नमन व श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा को शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
शोक सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि आदरणीय रामविलास पासवान, केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार खगड़िया के अनमोल रत्न थे। उनके निधन से खगड़िया, बिहार सहित देश मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि उनके निधन से हमारा परिवार शोकाकुल हैं। विधायक ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान जी और उनके पिता के साथ पारिवारिक संबंध रहा है। वे हमारे चाचा थे जिनके आशीर्वाद से मैं वर्ष 2005 में विधान सभा पहुंच पायी। उनके निधन के कारण मेरा नगर भ्रमण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। साथ ही इस धरती से शोक सभा के माध्यम से उन महान बिभूति को श्रद्धा सुमन व श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम सब मिलकर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजन को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करें।
श्रीमती यादव ने उपस्थित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधान सभा चुनाव में 149 खगड़िया विधान सभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी बनाया गया है। मैं अपना नामांकन 12 अक्तूबर को करुंगीे।
शोक सभा की अध्यक्षता हम पार्टी जिलाध्यक्ष संजय यादव ने की। जबकि मंच संचालन पूर्व जिला परिषद् के उपाध्यक्ष विनय कुमार बरूण ने किया। शोक सभा को समाज शास्त्री सत्येयूवीर ,युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्बवीर यादव, दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ,वीआईपी के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र मंडल, जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, हम के प्रखण्ड अध्यक्ष जनार्दन यादव,जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रखण्ड अध्यक्ष मिथलेश देवी, डॉ धीरेन्द्र यादव, सुनिता देवी, सुनील कुमार बब्लू, हम के नेता मनोज सिंह, शंकर सिंह, हरेराम यादव, ललन यादव, मिथुन कुमार दास,कुन्दन कुमार यादव ,मन्टू साह,मनोज कुमार सिंह, उमेश सिंह ने भी संबोधित किया ।मौके पर सैकड़ों राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन व रणवीर फैंस एसोसिएशन, वीर बंधु संस्थान व राष्ट्रीय युवा संग्राम मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close