9 सितंबर को खगड़िया पहुंचेंगे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा… जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा और विधायक बबलू मंडल ने संभाली कमान…

9 सितंबर को खगड़िया पहुंचेंगे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा… जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा और विधायक बबलू मंडल ने संभाली कमान…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा तथा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा आगामी 9 सितंबर को खगड़िया पहुंचेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
रविवार को जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा एवं जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसी स्थल पर संजय झा एवं उमेश सिंह कुशवाहा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि दोनों नेताओं का खगड़िया में ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। स्वागत मार्ग और कार्यक्रम स्थल को तोरणद्वार, होर्डिंग, बैनर एवं पार्टी के झंडों से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर सोमवार को प्रखंड, नगर एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित प्रदेश, जिला एवं पार्टी के विधायक, आयोग की सदस्य तथा पंचायत स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया।
वहीं सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि दिसंबर 2026 में समाप्त होने वाली भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि के मौजूदा स्वरूप में नवीनीकरण का जदयू विरोध करती है। उन्होंने कहा कि बिहार के हितों एवं जल आवश्यकताओं का वैज्ञानिक मूल्यांकन किए बिना संधि को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। गंगा में गाद, जल उपलब्धता तथा कृषि-सिंचाई से जुड़े बिहार के हितों को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इन विषयों पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा।
बबलू मंडल ने राजद पर पलटवार करते हुए कहा कि 1996 में जब फरक्का जल संधि हुई थी, उस समय बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में फरक्का जल संधि समेत बिहार के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
उन्होंने जदयू कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान जदयू जिला उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, अनिल जायसवाल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र महतो, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, जिला महासचिव पंकज गुप्ता, जदयू नेता राजवर्धन कुशवाहा, कुलदीप सिंह पटेल एवं रविन्द्र पोद्दार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close