
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने विधायक कार्यालय पहुंचकर बांधा रक्षासूत्र… विधायक बबलू मंडल बोले—माताओं-बहनों की सुरक्षा और सम्मान मेरी पहली प्राथमिकता
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने विधायक कार्यालय पहुंचकर बांधा रक्षासूत्र… विधायक बबलू मंडल बोले—माताओं-बहनों की सुरक्षा और सम्मान मेरी पहली प्राथमिकता
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने गुरुवार को विधायक कार्यालय पहुंचकर खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल को रक्षासूत्र बांधा। छात्राओं ने पारंपरिक रूप से रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। विधायक ने छात्राओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि माताओं-बहनों की सुरक्षा और सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेटियां निडर होकर शिक्षा प्राप्त करें, आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें, इसके लिए सभी को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
विधायक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह बहनों के प्रति सुरक्षा, सम्मान, स्नेह और जिम्मेदारी के संकल्प का भी प्रतीक है। छात्राओं द्वारा बांधा गया रक्षासूत्र उनके लिए स्नेह के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा भी है।
उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर मिलना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव भरत सिंह जोशी, उमेश सिंह पटेल, संदीप केडिया, राकेश पासवान शास्त्री एवं रविंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




