
खगड़िया: श्रीराम जानकी मंदिर की नई समिति गठित…मनीष गुप्ता बने अध्यक्ष….सूर्यनारायण भारती को मंत्री की जिम्मेदारी, पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर बने आजीवन संरक्षक
खगड़िया: श्रीराम जानकी मंदिर की नई समिति गठित…मनीष गुप्ता बने अध्यक्ष….सूर्यनारायण भारती को मंत्री की जिम्मेदारी, पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर बने आजीवन संरक्षक
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ स्टेशन परिसर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के सुचारु एवं नियमपूर्वक संचालन के उद्देश्य से मंदिर की नई समिति का गठन किया गया। मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में पुरानी समिति के सदस्यों के साथ नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। बैठक का नेतृत्व मंदिर समिति के मंत्री सूर्यनारायण भारती ने किया। सर्वसम्मति से विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मनीष गुप्ता को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं पत्रकार सूर्यनारायण भारती को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर को आजीवन संरक्षक बनाया गया। नई समिति में संजय पोद्दार को उपाध्यक्ष, रितेश शर्मा को सह मंत्री, रणविजय चौरसिया को कोषाध्यक्ष, मुन्ना यादव को स्वच्छता प्रमुख तथा अभिमन्यु कुमार को व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा राजेश गुप्ता, सुशीला देवी, अनिल कुमार एवं वीरेंद्र पोद्दार को समिति का सदस्य बनाया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई समिति के गठन का स्वागत करते हुए मंदिर की धार्मिक परंपराओं, स्वच्छता, व्यवस्था एवं नियमित पूजा-अर्चना को बेहतर ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




