दो सौ साल पुरानी परंपरा का उत्सव: बलुआही ठाकुरबाड़ी में झूलन महोत्सव का भव्य आगाज… मनोहर यादव व सीता कुमारी ने किया उद्घाटन…

दो सौ साल पुरानी परंपरा का उत्सव: बलुआही ठाकुरबाड़ी में झूलन महोत्सव का भव्य आगाज… मनोहर यादव व सीता कुमारी ने किया उद्घाटन…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बलुआही ठाकुरबाड़ी में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी झूलन महोत्सव धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। इस बार झूलन महोत्सव का आयोजन 24 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। महोत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव एवं पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व वार्ड पार्षद सह बलुआही ठाकुरबाड़ी कुश्ती (दंगल) कमिटी के सदस्य रणवीर कुमार ने बताया कि झूलन महोत्सव बलुआही ठाकुरबाड़ी की वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उद्घाटन के अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि बलुआही ठाकुरबाड़ी में झूलन महोत्सव करीब दो सौ वर्षों से मनाया जा रहा है। पवित्र सावन माह के अंतिम पांच दिनों में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से फूल-मालाओं से सजाकर झूले पर झुलाया जाता है। पांचों दिन ठाकुरजी की विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं भोग लगाया जाता है तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज और देश की कला, परंपरा एवं विविधता को मंच पर प्रस्तुत करने का सुंदर माध्यम है। ऐसे आयोजन लोगों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस वर्ष झूलन महोत्सव के अवसर पर चार दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती (दंगल) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, वाराणसी, गोंडा, नेपाल सहित बिहार के विभिन्न जिलों के चर्चित महिला एवं पुरुष पहलवान भाग ले रहे हैं। इससे झूलन महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। रणवीर कुमार ने बताया कि 24 से 28 अगस्त तक ठाकुरजी की विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं भोग का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक दिन रात्रि 8 बजे से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर ठाकुरबाड़ी परिसर में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की भीड़ जुट रही है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close