खगड़िया: जदयू कार्यालय में शान से लहराएगा तिरंगा… जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने किया स्थल निरीक्षण.. बोलीं— “स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना के साथ मनाएं आजादी का महापर्व”

खगड़िया: जदयू कार्यालय में शान से लहराएगा तिरंगा… जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने किया स्थल निरीक्षण.. बोलीं— “स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना के साथ मनाएं आजादी का महापर्व”

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/  शहर के चन्द्रनगर रांको स्थित जदयू के प्रधान जिला कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे जदयू प्रधान जिला कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया जाएगा। समारोह में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होकर राष्ट्रध्वज को सलामी देंगे और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करेंगे।
उन्होंने पदाधिकारियों को समारोह की तैयारियों को समय पर पूरा करने तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। स्थल निरीक्षण के दौरान जदयू के पंकज कुमार पटेल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, प्रभाकर चौधरी मन्टून, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, राजीव रंजन, धर्मेंद्र महतो, फिरदोस आलम, अनुज कुमार शर्मा, कमल किशोर पटेल, हर्षवर्धन कुशवाहा एवं राजवर्धन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close