खगड़ियावासियों के लिए बड़ी राहत: अब हर बुधवार, गुरुवार और रविवार श्यामलाल मेडिकल कॉलेज में त्वचा रोग विशेषज्ञ करेंगे नि:शुल्क इलाज

खगड़ियावासियों के लिए बड़ी राहत: अब हर बुधवार, गुरुवार और रविवार श्यामलाल मेडिकल कॉलेज में त्वचा रोग विशेषज्ञ करेंगे नि:शुल्क इलाज…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले के त्वचा एवं चर्म रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें उपचार के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभुनारायण मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, एनएच-31, परमानंदपुर (खगड़िया) में प्रत्येक बुधवार, गुरुवार एवं रविवार को त्वचा एवं चर्म रोग विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क ओपीडी सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
संस्थान के अनुसार, बीएचयू, वाराणसी से एमबीबीएस एवं एमडी (त्वचा एवं चर्म रोग) की डिग्री प्राप्त डॉ. एम. मुख्तार प्रत्येक रविवार को अस्पताल में मरीजों का नि:शुल्क उपचार करेंगे। वहीं पटना के प्रसिद्ध त्वचा एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक रंजन प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को अपनी सेवाएं देंगे और मरीजों का मुफ्त परामर्श एवं इलाज करेंगे।
संस्थापक सह निदेशक डॉ. विवेकानंद ने बताया कि खगड़िया जिले में त्वचा एवं चर्म रोग विशेषज्ञों की कमी के कारण मरीजों को पटना, भागलपुर और अन्य शहरों में जाना पड़ता था। इसे ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित नि:शुल्क ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि जिले और आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकें।
उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। त्वचा संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या से पीड़ित मरीज निर्धारित दिनों में अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श एवं उपचार का लाभ उठा सकते हैं।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close