खगड़िया में पल्स पोलियो अभियान शुरू… डीएम विक्रम विरकर ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक.. लोगों से की जागरूक रहने की अपील

खगड़िया में पल्स पोलियो अभियान शुरू… डीएम विक्रम विरकर ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक.. लोगों से की जागरूक रहने की अपील
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/।जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।
इसी क्रम में जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने स्वयं खगड़िया प्रखंड पहुंचकर अभियान की शुरुआत की तथा अपने हाथों से बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाएं और इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी परिस्थिति में कोई पात्र बच्चा पोलियो की दवा लेने से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close