
खगड़िया: पंचायत विकास दिवस-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में.. डीएम विक्रम विरकर ने की समीक्षा बैठक…
खगड़िया: पंचायत विकास दिवस-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में.. डीएम विक्रम विरकर ने की समीक्षा बैठक…
खगड़िया) कौशी एक्सप्रेस/ 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पंचायत विकास दिवस 2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन को लेकर शनिवार को खगड़िया के जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आयोजन स्थल पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल तक सुगम पहुंच पथ (एप्रोच रोड), साफ-सफाई, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त बैठक व्यवस्था तथा वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तैयारियां पूरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में अधिकारियों को यह भी बताया गया कि इस वर्ष Panchayat Vikas Diwas 2026 की थीम “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” निर्धारित की गई है। इस थीम के अनुरूप विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम, संवाद एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे ग्राम पंचायतों में महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास को और मजबूती मिलेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि “सशक्त पंचायत – समृद्ध बिहार” के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में पंचायत विकास दिवस का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है, जो ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




