
डीएम विक्रम विरकर ने खगड़िया, मानसी व चौथम प्रखंड कार्यालयों का किया निरीक्षण…गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य निष्पादन पर दिया जोर…
डीएम विक्रम विरकर ने खगड़िया, मानसी व चौथम प्रखंड कार्यालयों का किया निरीक्षण…गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य निष्पादन पर दिया जोर…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस / आज शनिवार को जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने खगड़िया अनुमंडल अंतर्गत खगड़िया, मानसी एवं चौथम प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालयों में संचालित प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों, अभिलेखों के संधारण, जन शिकायतों के निष्पादन, राजस्व मामलों, लोक सेवाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं कार्यालय की साफ-सफाई सहित कार्य संस्कृति की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता से जुड़े सभी मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, कार्यालय अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह कार्यशैली अपनाने पर विशेष बल दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। उन्होंने कार्यालय परिसरों में स्वच्छता, अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने आगामी 1 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले नए डिग्री कॉलेजों की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं, संसाधन एवं शैक्षणिक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि महाविद्यालयों का संचालन निर्धारित तिथि से सुचारु रूप से प्रारंभ हो सके। उल्लेखनीय है कि मानसी एवं चौथम प्रखंडों में भी 1 जुलाई से नए डिग्री कॉलेज शुरू किए जाएंगे।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने खगड़िया एवं मानसी प्रखंड में निर्माणाधीन नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता आरती, अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुगंध सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




