अनुराधा कुटीर पहुंचे मंत्री संजय पासवान, सांसद राजेश वर्मा व विधायक बाबूलाल शौर्य… जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने किया भव्य स्वागत…

अनुराधा कुटीर पहुंचे मंत्री संजय पासवान, सांसद राजेश वर्मा व विधायक बाबूलाल शौर्य… जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने किया भव्य स्वागत…

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ चंद्रनगर राको स्थित जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के आवास “अनुराधा कुटीर” पर बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री श्री संजय पासवान, खगड़िया के सांसद श्री राजेश वर्मा एवं परबत्ता के विधायक श्री बाबूलाल शौर्य का आगमन हुआ।
इस अवसर पर अनुराधा कुमारी कुशवाहा के पुत्र हर्षवर्धन कुशवाहा एवं राजवर्धन कुशवाहा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। माननीय अतिथियों के आगमन से आवास पर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने विकास के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा (रा.) जिलाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, सांसद प्रतिनिधि पवन जायसवाल, जदयू मीडिया प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री, निर्मला कुमारी, विवेक भगत, नीतीश सिंह सहित कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने माननीय मंत्री, सांसद एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और मार्गदर्शन क्षेत्र के विकास तथा जनसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। मालूम हो कि जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, दिवंगत स्व. संजय सिंह की धर्मपत्नी हैं। स्व. संजय सिंह जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता रह चुके थे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अत्यंत करीबी सहयोगियों में उनकी गिनती होती थी। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, प्रभावशाली वक्तृत्व शैली और राजनीतिक सूझबूझ के कारण उन्हें पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में माना जाता था। आज भी जदयू कार्यकर्ताओं के बीच उनकी स्मृतियां और योगदान सम्मान के साथ याद किए जाते हैं।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close