“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत… विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम नवीन कुमार ने किया पौधारोपण

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत… विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम नवीन कुमार ने किया पौधारोपण

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी नवीन कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं उप विकास आयुक्त ने बैडमिंटन खेलकर स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद अभियान के तहत पौधारोपण किया गया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सहित जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close