
खगड़िया: प्रेसवार्ता में सांसद राजेश वर्मा का बड़ा ऐलान… फोरलेन और फूड पार्क से बदलेगी खगड़िया की तस्वीर…24 जून को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड…
खगड़िया: प्रेसवार्ता में सांसद राजेश वर्मा का बड़ा ऐलान… फोरलेन और फूड पार्क से बदलेगी खगड़िया की तस्वीर…24 जून को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया से पूर्णिया तक फोरलेन सड़क निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट की हरी झंडी मिलने पर स्थानीय सांसद राजेश वर्मा ने गहरी खुशी जताई है। गुरुवार को खगड़िया परिसदन में आयोजित एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद श्री वर्मा ने इसे खगड़िया और पूरे सीमांचल के विकास के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। सदन की मांग रंग लाई, एनडीए सरकार का जताया आभार : प्रेस वार्ता के दौरान सांसद राजेश वर्मा ने कहा, “पटना से बेगूसराय तक तो फोरलेन की सुविधा थी, लेकिन बेगूसराय के बाद पूर्णिया तक सड़क की स्थिति बेहद दयनीय थी। इस गंभीर विषय को मैंने खगड़िया की जनता की आवाज बनकर सदन में पूरी मजबूती से उठाया था। तब माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने मुझे आश्वस्त किया था कि इस परियोजना को जल्द स्वीकृति दी जाएगी। कल बुधवार को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन के निर्माण को मंजूरी मिली। सांसद ने इस बड़ी सौगात के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और अपने नेता केंद्रीय मंत्री आदरणीय चिराग पासवान जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सड़क नहीं है, बल्कि खगड़िया और सीमांचल में उद्योग, व्यापार और विकास की नई रफ्तार तय करने वाली जीवनरेखा साबित होगी। श्री वर्मा ने कहा कि खगड़िया के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए के विधायक हैं और केंद्र-राज्य की डबल इंजन सरकार के पूर्ण सहयोग से आने वाले दिनों में खगड़िया को कई और बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं।
प्रिस्टाइन फूड पार्क का विवाद खत्म, पैदा होंगे रोजगार के अवसर : जिले में औद्योगिक निवेश को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी देते हुए सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि मानसी स्थित प्रिस्टाइन मेगा फूड पार्क का लंबे समय से अटका विवाद अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। प्रिस्टाइन और बुडको (BUIDCO) के बीच जो मामला कोर्ट में लंबित था, उस पर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी ने सकारात्मक हस्तक्षेप और ठोस पहल करते हुए विवाद को पूरी तरह सुलझा दिया है। अब इस फूड पार्क में जल्द ही नए उद्योग स्थापित होंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने संकल्प दोहराया कि आने वाले समय में खगड़िया में सड़क, पुल और पुलिया की कोई समस्या नहीं बचेगी।
24 जून को पेश करेंगे दो साल का रिपोर्ट कार्ड :
पारदर्शिता और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही का जिक्र करते हुए सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर भी जनता के बीच रिपोर्ट कार्ड पेश किया था। अब आगामी 24 जून को कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर वे पुनः अपनी उपलब्धियों और किए गए कार्यों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड खगड़िया की जनता मालिकों के सामने रखेंगे। खगड़िया को देश के अग्रणी और विकसित जिलों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए पूरी एनडीए टीम पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




