पूर्व जदयू जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन को नम आंखों से विदाई… श्राद्धकर्म में पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, विधायक बबलू मंडल, जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा समेत कई नेता…

पूर्व जदयू जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन को नम आंखों से विदाई… श्राद्धकर्म में पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, विधायक बबलू मंडल, जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा समेत कई नेता…

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया जिला जनता दल (यू) के पूर्व जिला प्रवक्ता स्वर्गीय अरविंद मोहन के श्राद्धकर्म में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री सह विधायक दल के नेता श्रवण कुमार एवं खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल शामिल हुए। इस दौरान दोनों नेताओं ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि स्वर्गीय अरविंद मोहन का सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि अरविंद मोहन समाजवादी विचारधारा के सच्चे अनुयायी थे और उन्होंने जीवन भर समाज एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया। उनका निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे खगड़िया जिले और जनता दल (यू) परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
विधायक ने बताया कि खगड़िया के सन्हौली निवासी एवं जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन का निधन 20 मई 2026 को इलाज के दौरान मेदांता अस्पताल में हो गया था। उनके निधन की खबर से जिले के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।
बबलू मंडल ने कहा कि अरविंद मोहन ऐसे परिवार से आते थे, जिसका जुड़ाव शुरू से ही समाजवादी आंदोलन और उसके मूल्यों से रहा है। उनके परिवार में जननायक कर्पूरी ठाकुर, स्वर्गीय मधु लिमये, स्वर्गीय रामविलास पासवान, डॉ. राममनोहर लोहिया तथा लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे समाजवादी नेताओं का निरंतर आना-जाना रहा करता था। इन्हीं महान नेताओं के विचारों और आदर्शों से प्रेरित होकर अरविंद मोहन ने भी सामाजिक और राजनीतिक जीवन में अपनी अलग पहचान बनाई।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अरविंद मोहन ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगभग दो दशकों तक उन्होंने जनता दल (यू) के जिला प्रवक्ता के रूप में पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार किया। वे संगठन के समर्पित, कर्मठ और विचारवान कार्यकर्ताओं में गिने जाते थे।
श्राद्धकर्म के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाज और संगठन के प्रति अरविंद मोहन की निष्ठा और समर्पण सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर बेलदौर विधायक पन्ना लाल पटेल, परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता दीपक सिन्हा, उमेश सिंह पटेल, प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय अरविंद मोहन को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close