
बेगूसराय के सूज़ो पंचायत में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन…100 मरीजों की जांच व दवा वितरण
बेगूसराय के सूज़ो पंचायत में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन…100 मरीजों की जांच व दवा वितरण
बेगूसराय/ कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार 30 मई 2026 को बेगूसराय जिले के सूज़ो पंचायत में समाजसेवी नंदकिशोर जी के दरवाजे पर एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महेंद्र नारायण इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, खगड़िया के सौजन्य से तथा महेंद्र नारायण इलेक्ट्रोपैथी कैंसर अनुसंधान केंद्र, खगड़िया के चिकित्सकों द्वारा किया गया।

शिविर का नेतृत्व डॉ. ऋषिकेश नंदन ने किया। आयोजन में पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे करीब 100 मरीजों की देर रात 10 बजे तक स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरतमंदों के बीच निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर में गठिया, साइटिका, गैस्ट्रिक, डायबिटीज, नेत्र रोग, नस संबंधी रोग सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। आयोजकों के अनुसार मरीजों को इलेक्ट्रोपैथी पद्धति से उपचार संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
इस चिकित्सा शिविर में डॉ. रामप्रवेश कुमार, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. संजीव कुमार, रतनदेव मालाकार उर्फ बबलू कुमार, याचिका भारती, ललित कुमार समेत अन्य चिकित्सकीय एवं सहयोगी सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई और स्वास्थ्य सेवा प्रदान की।
स्थानीय लोगों ने इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को जनहितकारी पहल बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




