श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज बना स्वास्थ्य जागरूकता का केंद्र…आरोग्य भारती शिविर संपन्न….

श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज बना स्वास्थ्य जागरूकता का केंद्र…आरोग्य भारती शिविर संपन्न….

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के सभागार में आरोग्य भारती द्वारा आयोजित एक दिवसीय उत्तरी बिहार स्तरीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता अभ्यास प्रशिक्षण शिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक वार्ष्णेय ने उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से आए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संयोजक प्रवीण प्रभाकर, उत्तर बिहार के उपाध्यक्ष एवं पूर्णिया के वरिष्ठ सर्जन डॉ. संजीव कुमार, सचिव संजय कुमार, सह-सचिव डॉ. चंद्र किशोर प्रसाद, मुख्य अतिथि डॉ. ज्ञान भूषण, अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद, खगड़िया जिलाध्यक्ष डॉ. जयशंकर, संरक्षक पी.सी. घोष तथा योग प्रशिक्षक अमरीश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में खगड़िया, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, नौगछिया, भागलपुर, बेगूसराय, रोसड़ा, दरभंगा समेत पूरे उत्तर बिहार से बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ. अशोक वार्ष्णेय एवं उत्तर बिहार के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में लगभग 83 प्रतिशत बीमारियां गलत जीवनशैली, असंतुलित एवं निषिद्ध भोजन के कारण हो रही हैं। इससे बचाव के लिए प्राचीन भारतीय स्वास्थ्य परंपरा को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नियमित दिनचर्या, प्रातःकालीन जागरण, योग-व्यायाम एवं संतुलित आहार को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि फास्ट फूड के बढ़ते प्रचलन के कारण भारत डायबिटीज की वैश्विक राजधानी बनता जा रहा है। हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और युवाओं में हृदयाघात के बढ़ते मामले गंभीर चिंता का विषय हैं। इससे बचाव के लिए जन-जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताया गया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती की नीतियों एवं उद्देश्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। “स्वस्थ भारत – समृद्ध भारत” के लक्ष्य के साथ पंचकोश आधारित समग्र स्वास्थ्य मॉडल (शरीर, मन, बुद्धि, प्राण एवं आत्मा) को बढ़ावा देने, योग, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रसार, जैविक खेती को प्रोत्साहन, नशामुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर विशेष बल दिया गया। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा परिवार आधारित स्वास्थ्य संस्कार (Family Health Culture) को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और आरोग्य भारती के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close