
खगड़िया में मानवता की मिसाल: स्व. इंदु देवी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कराया गया भोजन…
खगड़िया में मानवता की मिसाल: स्व. इंदु देवी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कराया गया भोजन…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया के तत्वावधान में रविवार को एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। निरंजन कुमार सिन्हा (राजेंद्रनगर निवासी) एवं उनके पुत्र विशाल कुमार सिन्हा द्वारा स्वर्गीय इंदु देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर “नेकी का आहार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क भोजन वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम स्टेशन परिसर, खगड़िया में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। आयोजन सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ और इसमें स्थानीय लोगों का भी सराहनीय सहयोग मिला।

मानवता संरक्षण मंच के सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, करुणा और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा के साथ भोजन वितरण का कार्य किया।
आयोजक निरंजन कुमार सिन्हा ने कहा कि यह आयोजन उनकी पत्नी की स्मृति में एक छोटा सा प्रयास है, वहीं उनके पुत्र विशाल कुमार सिन्हा ने भी समाज सेवा के इस कार्य को आगे बढ़ाने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में “सेवा ही मानव जीवन का सच्चा धर्म है” का संदेश देते हुए सभी से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की गई।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




