
स्वच्छता के सिपाहियों को सलाम: खगड़िया नगर परिषद में सभापति अर्चना कुमारी ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित…बोलीं—आप हैं शहर की रीढ़…
स्वच्छता के सिपाहियों को सलाम: खगड़िया नगर परिषद में सभापति अर्चना कुमारी ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित…बोलीं—आप हैं शहर की रीढ़…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस)अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अगले दिन शनिवार को नगर परिषद खगड़िया कार्यालय में सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद की सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में शहर के सभी सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके निरंतर परिश्रम और समर्पण से ही शहर साफ-सुथरा और व्यवस्थित बना रहता है। उन्होंने कहा कि समाज में इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और ऐसे कर्मियों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद सफाई कर्मियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उनके कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर उपसभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शहाबुद्दीन, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, गुलशन कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गोविंद कुमार एवं स्वच्छता निरीक्षक राजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सम्मान पाकर सफाई कर्मियों ने खुशी जताई और नगर परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




