सुल्तानगंज हत्याकांड पर खगड़िया एकजुट… अर्चना कुमारी के नेतृत्व में दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी को श्रद्धांजलि… न्याय की मांग उठी

सुल्तानगंज हत्याकांड पर खगड़िया एकजुट… अर्चना कुमारी के नेतृत्व में दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी को श्रद्धांजलि… न्याय की मांग उठी

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/नगर परिषद सुल्तानगंज में ड्यूटी के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी स्वर्गीय कृष्ण भूषण प्रसाद की गोली मारकर हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक एवं आक्रोश का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना के विरोध में नगर परिषद खगड़िया कार्यालय परिसर में नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं शहर के गणमान्य लोगों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई। उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर नगर परिषद खगड़िया के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल ने कहा कि यह घटना न केवल एक अधिकारी की हत्या है, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र के लिए गंभीर चेतावनी है। उन्होंने दिवंगत को कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार अधिकारी बताते हुए कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। साथ ही, उन्होंने प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे कानून के सख्त क्रियान्वयन का संकेत बताया। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और यह पूरे सिस्टम पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर हुई कार्रवाई यह दर्शाती है कि सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है। सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने घटना को मानवता को झकझोर देने वाली बताते हुए कहा कि जब अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं न्याय दिलाने की मांग की। सभा में उपसभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शहाबुद्दीन, वार्ड पार्षद गुलशन कुमार, प्रधान लिपिक जितेंद्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने भी घटना की निंदा करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। अंत में सभी ने एक स्वर में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close