खगड़िया पुलिस का एक्शन: नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दो कांडों में चार आरोपी गिरफ्तार

खगड़िया पुलिस का एक्शन: नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दो कांडों में चार आरोपी गिरफ्तार

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खगड़िया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कांडों में कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
खगड़िया थाना कांड संख्या 95/26, दिनांक 29.04.2026 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त (1) विपीन नोनिया उर्फ मुखिया महतो, पिता- राजेंद्र नोनिया एवं (2) गौरव कुमार, पिता- संजय नोनिया, दोनों निवासी दान नगर, थाना व जिला खगड़िया को गिरफ्तार किया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2), 303(2), 109 एवं 3(5) के तहत आरोप दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को अग्रिम कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।
मालूम हो कि इसी क्रम में खगड़िया थाना कांड संख्या 96/26, दिनांक 29.04.2026 में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए (1) विक्की कुमार, पिता- विकास नोनिया एवं (2) विकास नोनिया, पिता- पंचू नोनिया, दोनों निवासी दान नगर, थाना व जिला खगड़िया को गिरफ्तार किया। इन पर भी समान धाराओं के तहत मामला दर्ज है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close