
Admission Open: संदीप मेमोरियल स्कूल में नर्सरी से 10वीं तक नामांकन शुरू…अभिभावक जल्द करें संपर्क : के. एम. झा, प्रिंसिपल
Admission Open: संदीप मेमोरियल स्कूल में नर्सरी से 10वीं तक नामांकन शुरू…अभिभावक जल्द करें संपर्क : के. एम. झा, प्रिंसिपल
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ जिले के हरिपुर (अलौली) स्थित संदीप मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य के. एम. झा ने कहा है कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार, अनुशासन और आधुनिक ज्ञान प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास भी बेहद जरूरी है।
प्राचार्य के. एम. झा ने बताया कि विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी से 10वीं कक्षा तक नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय में CBSE पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई कराई जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, सुसज्जित प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान, परिवहन सुविधा एवं सीसीटीवी निगरानी जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, नैतिक शिक्षा और जीवन कौशल पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मालूम हो कि विद्यालय में छात्रों एवं अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जो इसे क्षेत्र के आधुनिक शिक्षण संस्थानों में अलग पहचान दिलाती है। वहीं विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आगामी समय में हॉस्टल सुविधा भी जल्द प्रारंभ की जाएगी, जिससे दूर-दराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी। प्राचार्य के. एम. झा ने कहा कि विद्यालय की प्राथमिकता बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकें। अनुभवी शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में विद्यालय को Central Board of Secondary Education (CBSE) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई है। विद्यालय को 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक के लिए एफिलिएशन दिया गया है। इससे क्षेत्र के अभिभावकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। प्राचार्य ने अभिभावकों से अपील की कि वे समय रहते अपने बच्चों का नामांकन कराएं और उन्हें बेहतर शिक्षा का अवसर दें। नामांकन से संबंधित जानकारी के लिए विद्यालय के हेल्पलाइन नंबर 90061 39999 पर संपर्क किया जा सकता है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




