
Patna : जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने ‘मिथिला हेरिटेज होटल’ का किया भव्य उद्घाटन…होटल संचालक को दी उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की शुभकामनाएं
Patna : जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने ‘मिथिला हेरिटेज होटल’ का किया भव्य उद्घाटन…होटल संचालक को दी उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की शुभकामनाएं
पटना/ कौशी एक्सप्रेस/ राजधानी पटना के नाला रोड, राजीव नगर स्थित नव-निर्मित मिथिला हेरिटेज होटल का सोमवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर होटल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में होटल के सीएमडी अलोक झा ने आगत अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रवण कुमार ने होटल के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि व्यवसाय ही वह क्षेत्र है जो व्यक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, समर्पण और व्यवहारिक कुशलता के साथ व्यवसाय करने वाला व्यक्ति नौकरी करने वालों से कहीं आगे निकल जाता है। उन्होंने होटल संचालक एवं सीएमडी अलोक झा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका यह प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति करे, नई ऊंचाइयों को छुए और समाज में रोजगार के अवसर सृजित करे। उन्होंने इसे स्थानीय विकास और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में एक सकारात्मक पहल बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार परक बताया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से राज्य समन्वयक अभिषेक कुमार, खगड़िया जिला जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के नगर परिषद खगड़िया अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, सोनू कुमार, दिलीप कुमार, अश्वनी कुमार, मोनू कुमार एवं धीरू कुमार सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित जन कल्याण संघ एक आवाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता व जदयू के खगड़िया जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने होटल की आधुनिक सुविधाओं, उत्कृष्ट व्यवस्था एवं पारंपरिक मिथिला संस्कृति की झलक की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह होटल आने वाले समय में पटना शहर में आतिथ्य सेवा के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेंगे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




