
खगड़िया: ड्रग्स मामले का फरार मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार… नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता को मिली बड़ी सफलता..
खगड़िया: ड्रग्स मामले का फरार मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार… नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता को मिली बड़ी सफलता..
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि खगड़िया थाना कांड संख्या-47/26 दिनांक 09/02/26, धारा-111/3(5) बीएनएस तथा 8(c)/21(b)/29/35 एनडीपीएस एक्ट में नामजद अभियुक्त श्रीकांत यादव (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय ब्रह्मदेव यादव, निवासी बलुआही, थाना एवं जिला खगड़िया को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है।
थाना प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त उक्त कांड में वांछित था तथा मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ एवं न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, लगभग दो माह पूर्व इसी मामले में अभियुक्त की पत्नी एवं सास को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उस मामले में श्रीकांत यादव नामजद अभियुक्त था और गिरफ्तारी से पूर्व फरार चल रहा था।
नगर थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




