खगड़िया: जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा सदर अस्पताल पहुंचीं…. जिला महासचिव मो० फिरदौस आलम की अस्वस्थ माता का जाना हालचाल…

खगड़िया: जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा सदर अस्पताल पहुंचीं…. जिला महासचिव मो० फिरदौस आलम की अस्वस्थ माता का जाना हालचाल…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ जनता दल यूनाइटेड की जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा आज खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने पार्टी के जिला महासचिव मो० फिरदौस आलम की अस्वस्थ माता जी का हालचाल जाना तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। माता जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष स्वयं अस्पताल पहुंचीं और परिवारजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत कर मरीज के बेहतर इलाज, समुचित दवा तथा आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उचित इलाज मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए और अस्पताल प्रशासन को इस दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने मो० फिरदौस आलम एवं उनके परिवारजनों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी परिवार हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है। साथ ही उन्होंने माता जी के शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना की। मौके पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र कुमार महतो, जदयू युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जिला महासचिव राजीव रंजन सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने ईश्वर से माता जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close