KHAGARIA : चर्चित ठाठा ट्रीपल मर्डर मामला: सदर विधायक के अगुवाई में सैकडों गणमान्य, बुद्धिजीवी एवं रणवीर फैंस एसोसिएशन के कार्यकर्ता शांति मार्च में शामिल… निर्दोष लोगों को मुक्त कराना व न्याय दिलाना हमारा संकल्प है- पूनम देवी यादव

KHAGARIA : चर्चित ठाठा ट्रीपल मर्डर मामला: सदर विधायक के अगुवाई में सैकडों गणमान्य, बुद्धिजीवी एवं रणवीर फैंस एसोसिएशन के कार्यकर्ता शांति मार्च में शामिल…

निर्दोष लोगों को मुक्त कराना व न्याय दिलाना हमारा संकल्प है- पूनम देवी यादव…खगडि़या/मानसी/ कोशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार आज 17 फरवरी 2020 को सदर विधायक पूनम देवी यादव की अगुवाई में सैकडों गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं रणवीर फैंस एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने ठाठा ग्राम में शांति सद्भावना मार्च निकालकर पीडि़त ग्रामवासियों को अमनचैन कायम करने और समझने की संात्वना दी। उन्होंने ठाठावासियों को आश्वस्त किया की विगत दिनों हत्या जैसी जघन्य अपराध के दौरान गांव में दुःख, आक्रोश और अशांति फेैलने लगी है, इसे यथाशीघ्र शांतिपूर्ण रुप में नियंत्रित करने की जरुरत है। सदर विधायक पूनम देवी यादव ने बताया कि वे विगत दिन आपसी रंजिश में मृतक पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव तथा पूर्व मुखिया अमोद यादव के घर पर गए। जहां तैनात पुलिस बल के सिवा अन्य किसी व्यक्ति से भेंट नहीं हुई। फिर मृतक सत्तो यादव के घर पर गई, जहां उनके पुत्र अवधेश यादव व बच्चे से मिलकर सांत्वना देने के साथ ही श्राद्ध कार्यक्रम हेतु सहायता के रूप में विधायक ने 10 हजार रूपये दी।
इन घटनाओं को लेकर ठाठा ग्राम में व्याप्त अशांति तथा भयक्रांत ग्रामीणों के बीच विधायक ने जो शांति- सद्भावना मार्च निकाली उससे एक अच्छा संदेश लोगों के बीच गया । इस दौरान विभिन्न परिवारों से मिलकर विधायक ने समाज की स्थिति से अवगत होते हुए शांति सद्भावना बनाए रखने के लिए अनुरोध की। शांति मार्च के दौरान विधायक को देखते ही ग्रामीण महिलाओं पुरुषों में नया उत्साह और हौसला बुलंद देखा गया। कुछ ग्रामीणों का कहना हुआ कि यदि विधायक जी घटना के समय यहां आते तो इतनी बड़ी बात नहीं होती। फिर भी विधायक जी के पहुंचने से हम लोगों में डर- भय का जो माहौल बना हुआ था, उसमें कुछ राहत मिल रही है।
विधायक ने डॉक्टर नागेश्वर प्रसाद के दरवाजे पर एक बैठक भी की। जिसमें विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस कांड में जो भी निर्दोष व्यक्ति महिला पुरुष या बच्चे जेल में है उन सब को हम मुख्यमंत्री जी, डीजीपी, जिला पदाधिकारी खगडि़या, पुलिस अधीक्षक खगडि़या से बात कर मुकदमा से मुक्त कराएंगे। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पुलिस प्रशासन मुहिम तेज की हुई है। विधायक ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि इस तरह की पुनरावृति फिर कभी ना हो इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। घटना के समय हम दिल्ली में थे। जानकारी मिलने के बाद वहां से भी हम मीडिया के माध्यम से शांति सद्भावना कायम रखने हेतु अनुरोध करते रहे।
विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि वे और पूर्व विधायक रणवीर यादव जी बेलदौड़ के मुरली गांव में उत्पन्न विवाद में 22 यादव समुदाय के पहलवानों की हत्या हुई थी, जिसमें पहल कर शांति बहाल करवाए थे। वैसे ही घटना रोहियार में भी हुई थी। वहां भी वे व पूर्व विधायक रणवीर यादव जी ने दोनों पक्षों में मेल मिलाप कराकर शांति सौहार्द कायम करवाए थे। हमें विश्वास है कि ठाठा गांव में भी शांति सद्भावना कायम होगा। इसके लिए समाज के सभी बुद्धिजीवियों को आगे आने की जरूरत है।
शांति सद्भावना मार्च के दौरान ठाठा ग्राम के डॉक्टर नागेश्वर प्रसाद, शैलेंद्र यादव, वार्ड सदस्य गंगा प्रसाद, अवध यादव, अवधेश यादव, सुरेश यादव, ऊटो यादव, अमलेश यादव, सोनू यादव, बबलू झा, राजबल्लभ यादव, कृष्ण नंदन यादव, मिथिलेश यादव, विजय यादव, आदि ग्रामीणों ने विधायक पूनम देवी यादव को समाजिक स्थिति से अवगत कराते हुए शांति सद्भावना कायम कैसे हो और इस कांड में जो भी निर्दोष लोग फंसे हुए हैं उसे कैसे मुक्त कराया जाए इस पर विधायक जी को गंभीरता पूर्वक विचार करने और पहल करने का अनुरोध किया।
वही शांति सद्भावना मार्च में विधायक के साथ मानसी प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह विधायक प्रतिनिधि दशरथ प्रसाद यादव, उप प्रमुख हीरालाल यादव, राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता प्रमोद यादव ,आचार्य राकेश कुमार शास्त्री, अधिवक्ता दिनेश यादव, अधिवक्ता अशोक कुमार यादव, रणवीर फैंस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार यादव ,फैंस के खगडि़या जिला अध्यक्ष कुंदन कुमार यादव, उदय कृष्ण यादव, मिथिलेश यादव ,पिंटू यादव, विपिन यादव, पूर्व मुखिया सिकन्दर यादव, डा धीरेन्द्र यादव, विकास यादव, किशुन देव यादव, शंकर प्रसाद सिंह, अखिलेश यादव, श्रीदेव सिंह, सहजू यादव, सुधाकर पंडित,शिबू तांती, राजेश यादव, पंकज यादव, डॉ मधुकर कुमार मधु साह, पूर्व सरपंच अशोक यादव आदि सैकडों की संख्या में लोग चल रहे थे ।

नोट- किसी भी प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं होगी-संपादक

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close