
जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने अलौली की बैठक में लोजपा (R) कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने अलौली की बैठक में लोजपा (R) कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शनिवार को अलौली प्रखंड कमेटी की बैठक लोजपा (R)के प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन युवा नेता पिंकेश पासवान ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आम जनता तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव डॉ. पवन जायसवाल तथा जिला अध्यक्ष श्री मनीष कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही।
दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से ही बढ़ती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाए। इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) के लिवर सेल जिला अध्यक्ष श्री तनिक लाल मंडल, प्रधान महासचिव श्री शम्मी पासवान, लोजपा नेता गजाधर यादव, जिला उपाध्यक्ष पंकज पासवान, जिला सचिव ललन कुशवाहा, लोजपा नेता छोटू पोद्दार, युवा नेता निशांत प्रताप, ऋषि चौहान एवं रणधीर पासवान सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में शामिल नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का असली बल कार्यकर्ता हैं और उनकी सक्रियता ही आने वाले चुनाव में लोजपा को नई ऊँचाई पर पहुँचाएगी। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान रहा। सभा के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और आने वाले समय में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




