भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सलील कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का किया भव्य स्वागत…

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सलील कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का किया भव्य स्वागत…

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री ,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सलील यादव के प्रतिष्ठान मां कात्यायनी पेट्रोल पंप परिसर, चुकती स्थित मानसी खगड़िया में आगमन हुआ।

इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सलील कुमार के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत , निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह , जिला महामंत्री इंद्र भूषण कुशवाहा , मीडिया प्रभारी मनीष राय , प्रमोद शाह , युवा मोर्चा प्रशिक्षण प्रभारी अंकित कुमार चंदेल, मंडल महामंत्री गगन कुमार , एवं कार्यकर्ताओं ने सैयद शाहनवाज हुसैन का अंग वस्त्र फूलों का माला एवं बुके देकर खगड़िया की पावन धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित, विचार आधारित एवं कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, ना कि कोई परिवारवादी प्राइवेट लिमिटेड फर्म, भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर ही पार्टी से जुड़ता है और एक विचारधारा के लिए ही कार्य करता है। भाजपा में व्यक्तिवाद के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृृत्व ने संगठन को मजबूत करने के लिए और हर बूथ और पन्ने पर भाजपा मजबूत हो, इसके लिए ये बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया है। आज मौजूद वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से उन्हें पूरा विश्वास हो गया है कि खगड़िया के कार्यकर्ता अपनी मेहनत, लग्न और पार्टी के प्रति समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनकी ये मेहनत पार्टी के आत्मविश्वास का सबसे बड़ा उदाहरण है।

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close