मुंबई सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया…. विशेष प्रार्थना कर खगड़िया की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद…

मुंबई सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया…. विशेष प्रार्थना कर खगड़िया की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद…

मुंबई/खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए। उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर खगड़िया सहित पूरे प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। संजय खंडेलिया ने दर्शन के बाद कहा कि “गणेशोत्सव का यह पर्व जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है। मैं भगवान गणपति से प्रार्थना करता हूँ कि वे खगड़िया के हर नागरिक के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।” उन्होंने आगे कहा कि खगड़िया की धरती पर आज तेजी से विकास हो रहा है और गणपति बप्पा का आशीर्वाद जिले को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। नव मनोनीत बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार मेहता उर्फ मुखिया जी ने कहा कि “संजय खंडेलिया जी हमेशा खगड़िया की जनता के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। उनका सिद्धिविनायक मंदिर में खगड़िया के लिए प्रार्थना करना हम सबके लिए गर्व की बात है। वहीं बीजेपी नेता व पूर्व जिप सदस्य योगेंद्र सिंह ने कहा कि “गणेश चतुर्थी पर संजय खंडेलिया जी द्वारा खगड़िया की समृद्धि और खुशहाली की कामना करना दर्शाता है कि वे अपने जिले से कितना गहरा लगाव रखते हैं।” स्थानीय लोगों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम खगड़िया वासियों के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा और विश्वास का प्रतीक है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने अपने मुंबई प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा के संगठन प्रभारी माननीय श्री विनोद तावड़े के निवास स्थान पर आयोजित गणपति पूजन में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान गणपति बप्पा से प्रार्थना करते हुए कहा कि “मैं बप्पा से कामना करता हूँ कि उनकी असीम कृपा और आशीर्वाद सदैव समस्त बिहारवासियों पर बना रहे तथा हमारा प्रदेश सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो।”संजय खंडेलिया ने आगे कहा कि गणेश चतुर्थी केवल उत्सव ही नहीं, बल्कि यह एक ऐसा पर्व है जो समाज में एकता, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार करता है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close