खगड़िया : डीएम विक्रम विरकर ने खड़गी-तेरासी बांध का किया निरीक्षण…सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश… संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर, लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

खगड़िया : डीएम विक्रम विरकर ने खड़गी-तेरासी बांध का किया निरीक्षण…सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश… संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर, लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ आज जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने खगड़िया प्रखंड अंतर्गत जलकौड़ा पंचायत स्थित खड़गी-तेरासी बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांध की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा एवं रखरखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बांध की नियमित एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील स्थलों पर लगातार नजर बनाए रखने तथा किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर तत्काल निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई करने को कहा।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बांध की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने और बांध में क्षति अथवा अन्य समस्या की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने संभावित परिस्थितियों को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने, संसाधनों को दुरुस्त रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा।
उन्होंने कहा कि बांधों की सुरक्षा के साथ आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा भी प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता और सतर्कता से कार्य करें।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close