
खगड़िया: योजनाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : कृष्णा कुमारी यादव… जिला परिषद अध्यक्ष ने दिए सख्त निर्देश- हर निर्माण स्थल पर योजना का नाम, लागत व पूर्णता तिथि वाला शिलापट्ट लगाना अनिवार्य…
खगड़िया: योजनाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : कृष्णा कुमारी यादव…
जिला परिषद अध्यक्ष ने दिए सख्त निर्देश- हर निर्माण स्थल पर योजना का नाम, लागत व पूर्णता तिथि वाला शिलापट्ट लगाना अनिवार्य…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज गुरुवार 3 सितंबर को जिला परिषद कार्यालय कक्ष में जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव की अध्यक्षता में योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित रहे।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष ने अधिकारियों एवं अभियंताओं को योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए समय-समय पर फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो।
उन्होंने चल रही योजनाओं की गुणवत्ता का नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करने तथा प्राक्कलन के अनुरूप ही निर्माण कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें और कार्य की प्रगति से संबंधित रिपोर्ट सहायक अभियंता को उपलब्ध कराएं।
जिला परिषद अध्यक्ष ने प्रत्येक निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया। सूचना पट्ट पर योजना का नाम, स्वीकृत लागत तथा योजना पूर्ण होने की निर्धारित तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करने को कहा गया।
उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए। लंबित एवं निर्माणाधीन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कर आम जनता के उपयोग के लिए समर्पित किया जाए, ताकि विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंच सके।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





