
फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद को ऐतिहासिक बनाने में जुटा जदयू…कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह – अनुराधा कुमारी कुशवाहा
फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद को ऐतिहासिक बनाने में जुटा जदयू…कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह – अनुराधा कुमारी कुशवाहा 
बेलदौर/चौथम/ कौशी एक्सप्रेस/ आगामी 09 सितंबर को बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में आयोजित होने वाले फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बेलदौर एवं चौथम प्रखंड में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
बेलदौर में प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा तथा चौथम में प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 09 सितंबर को बछौता के शारदा फार्म हाउस में आयोजित फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा पहुंचेंगे।
जदयू जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा एवं चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय ने जिलाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि बेलदौर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसकी सफलता में पूरी ताकत झोंक देंगे।
बैठक में पंकज कुमार पटेल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, प्रभाकर चौधरी मंटून, सावन कुमार बंटी, राका सहाय, निर्मला कुमारी, राजेश कुमार सिंह, आनंदी सिंह, ऋषभ कुमार, उपेन्द्र सिंह, गुरुदेव सिंह, धर्मराज पासवान, भिखारी सदा, नरेश कुमार सिंह, देवेंद्र चौरसिया, मालिक प्रसाद सिंह, शिवशंकर सिंह, रोशन कुमार, बिजली शर्मा, नीलम कुमारी, उर्मिला देवी, वंदना भारती, सुमित कुमार, कौशल कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद नागर एवं अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





