खगड़िया: गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट…बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संध्या चौपाल से बढ़ाई जा रही निगरानी…

खगड़िया: गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट…बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संध्या चौपाल से बढ़ाई जा रही निगरानी…

खगड़िया/  कौशी एक्सप्रेस/ गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन के बीच पहुंचकर आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करने तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में संध्या चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। चौपाल के माध्यम से पदाधिकारी ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही लोगों को बाढ़ के दौरान सतर्क एवं सावधान रहने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में परबत्ता अंचल के बाढ़ प्रभावित तेमथा करारी एवं आसपास के क्षेत्रों में अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी की अध्यक्षता में संध्या चौपाल आयोजित की गई। वहीं मानसी अंचल में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ने भी संध्या चौपाल के माध्यम से स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की स्थिति एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से लोगों को विशेष रूप से नदी, गहरे पानी और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास अनावश्यक रूप से नहीं जाने की सलाह दी गई है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को ऐसे खतरनाक स्थानों से दूर रखने की अपील की गई है।

प्रतिदिन हो रही बाढ़ की समीक्षा

जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर द्वारा बाढ़ की स्थिति की प्रतिदिन प्रातः समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित पदाधिकारियों से क्षेत्रवार स्थिति की जानकारी ली जा रही है। इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

24 घंटे सक्रिय है आपदा नियंत्रण कक्ष

आमजन की सहायता एवं आपात स्थिति में त्वरित समन्वय के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (DEOC) 24×7 संचालित किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति अथवा आवश्यक सूचना के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 8434103723 एवं 06244-222384 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close