हरी झंडी दिखाकर सांसद ने मानसी स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस को किया रवाना…यह ठहराव खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है और इससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी : राजेश वर्मा, एमपी 

हरी झंडी दिखाकर सांसद ने मानसी स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस को किया रवाना…यह ठहराव खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है और इससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी : राजेश वर्मा, एमपी 

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ आज खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने मानसी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव के शुभारंभ के अवसर पर हरी झंडी दिखाकर इसे नई दिल्ली के लिए रवाना किया। यह क्षण खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के हजारों आमजन के लिए ऐतिहासिक रहा और वे इसके साक्षी बने।

सांसद श्री वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लोगों के धैर्य का फल, उनके विश्वास की जीत और उनकी लंबी प्रतीक्षा को मिली सुखद सौगात है। उन्होंने इस ठहराव को क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे स्थानीय लोगों की यात्रा सुगम और सुविधाजनक होगी। इसके लिए उन्होंने फिर से केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार जताया। सांसद राजेश वर्मा ने मानसी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहरते ही सबसे पहले ट्रेन के लोको पायलट का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन पर पुष्प वर्षा भी की गई। इसके बाद ट्रेन को निर्धारित समय पर हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस समारोह में एनडीए गठबंधन के सभी पांचों दलों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे, जिनमें जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, लोजपा (रा०) जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, रालोजमा जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह और हम पार्टी सरोज सदा प्रमुख थे।मानसी के चेयरमैन प्रतिनिधि  आयुष कुमार उर्फ गोलू के साथ-साथ सभी नगर पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित रहे। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के अलौली, हसनपुर सहित अन्य विधानसभाओं के हजारों लोग शामिल हुए। इस अवसर को सभी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। एनडीए के हजारों कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक मौके पर मौजूद रहे और सभी ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया । यह ठहराव खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है और इससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए क्षेत्र के सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने सांसद राजेश वर्मा को धन्यवाद दिया और इस ठहराव को सफल बनाने में उनके प्रयासों की सराहना की। सांसद महोदय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सभी के प्रयास से संभव हुआ है और इसके लिए सभी का आभार जताते हुए सभी को बधाई दी।आज के कार्यक्रम में जदयू के कोषाध्यक्ष संदीप केडिया ,राजनीति सिंह,उमेश सिंह ,अशोक सिंह, चंदन कश्यप,कैप्टेन अमरेंद्र सिंह,भाजपा के नीतीश सिंह,नंदू शाह,गौरव राज,नीतीश कुमार ,राजा राम सिंह ,जितेंद्र यादव, ई धर्मेन्द्र, लोजपा के पिंकेश पासवान,संजीव झा,रतन पासवान, सरून पासवान, रोशन पासवान रंजन सिंह प्रकाश पासवान मोहन सिंह ,रामप्रीत गुप्ता,आकाश कुमार पासवान मौजूद थे ।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close