तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा का कारवां पहुंचा खगड़िया … जिलाध्यक्ष मनोहर यादव के नेतृत्व में हजारों राजद कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत…

तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा का कारवां पहुंचा खगड़िया … जिलाध्यक्ष मनोहर यादव के नेतृत्व में हजारों राजद कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक स्वागत…

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज बुधवार 28 फरवरी 2024 को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जन विश्वास यात्रा के तहत सड़क मार्ग से परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत खगड़िया पहुँचे। मालूम हो कि एम एल सी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में खगड़िया बॉर्डर से हजारों कार्यकर्ता ,सैकड़ों मोटरसाइकिल ,घोड़सवार से स्वागत किये। काफिला लेकर मोरकाही, नन्हकूमण्डल टोला, दुर्गापुर, कुम्हरचक्की में सैकड़ों लोग स्वागत में जे सी बी पर चढ़कर फूल से स्वागत किये।

एन एच 31 कृष्णापुरी बलुआही राजद कार्यालय के सामने हजारों की संख्या में तेजस्वी प्रसाद यादव को सुनने के लिए इंतजार कर रहे लोगों को रथ पर चढ़कर संबोधित किया कहा कि आपलोग 03 मार्च को जन विश्वास महारैली में पटना आइए लालू प्रसाद यादव ने आपलोगों को बुलाया है आपलोग अधिक से अधिक सांख्य में आइए और केंद्र में बैठी नरेन्द्र मोदी की संविधान विरोधी ,आरक्षण विरोधी सरकार मनुवादी सरकार को वोट की ताकत से दिल्ली के गद्दी से हटाने का काम कीजिए। राजद कार्यालय के सामने तेजस्वी प्रसाद यादव के स्वागत में मंच से तेजस्वी प्रसाद यादव पर फूल बरसाया गया ,पटाखा छोड़ा गया।

राजद कार्यालय के सामने राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को चांदी का मुकुट पहनाया।
जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम में ट्रैक्टर पर बड़ा लालटेन लगाकर तेजस्वी प्रसाद यादव के स्वागत में थे।
तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ पूर्व मंत्री आलोक मेहता ,जयप्रकाश नारायण यादव भी मौजूद थे।
जन विश्वास यात्रा में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, संजीव कुमार यादव, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, मानसी नगर पंचायत उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन,आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद कुमार उर्फ राजा चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव,जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, जिला महासचिव चंदन सिंह,वार्ड पार्षद पप्पू यादव,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद यादव,राजद नेता पंकज रंजन,वकील यादव सहित हजारों राजद नेता उपस्थित थे।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close