देश के यशस्वी पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार और देश की महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हुई है :  डॉ धर्मशीला गुप्ता

देश के यशस्वी पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार और देश की महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हुई है :  डॉ धर्मशीला गुप्ता

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा जिला कार्यसमिति सह: शक्ति वंदन एवं स्वंय सहायता समूह के साथ एनजीओ के कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री मीना झा का आगमन हुआ।
भाजपा महिला मोर्चा के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता ने कहा की मां कात्यायनी शक्तिपीठ की भूमि, बिहार के कद्दावर नेता शकुनि चौधरी जी की कर्मभूमि, वर्तमान उपमुख्यमंत्री श्रीमान सम्राट चौधरी की कर्मभूमि और मां गंगा एवं मां कोसी के जल से पुष्पित पल्लवित इस पवित्र एवं महान भूमि को मेरी ओर से सहृदय नमन व प्रणाम है। उन्होंने आगे कहा की भारत के परम पुरुषार्थवान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक एक महिलाओं के विकास के लिए दर्जनों मजबूत योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, हर घर नल, राशन , आयुष्मान जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं घरेलू और ग्रामीण महिलाओं को बहुत ज्यादा बल दिया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी जी ने दो से तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया कि। स्वरोजगार के लिए महिलाओं को मुद्रा योजना से तीस करोड़ से अधिक राशि दिए गए हैं। खेती से जुड़े हुए हमारी माता बहनों को ड्रोन दीदी बनाकर उन्हें जीवन में विकास का नया आयाम दिया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री द्वारा देश की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए रक्षा बजट पर 6.2 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही बच्चियों के जन्म लेने के समय से कन्या सुकन्या योजना से बुढ़ापे तक विधवा पेंशन तक की दर्जनों योजनाएं भी चल रही है। भारत में अंतरिक्ष से लेकर ओलंपिक तक महिलाओं की मजबूती दिखाई दे रही है।
प्रदेश महामंत्री मीना झा ने जिला कार्यसमिति को ब्रिफ करते हुए कहा की महिलाओं के महत्व को सभी सरकार और समाज बखूबी जानते हैं।आज यही कारण है की अब भारत महिला शक्ति तेजी से विकास कर रही है। सबसे बड़ा उपहार तो हम महिलाओं को प्रधानमंत्री मोदी जी यह दिया की लोकसभा राज्यसभा जैसे उच्च सदनों के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का सीट तय कर दिया गया। जिससे आने वाले समय में हम महिलाओं के हाथ में देश के कानून और योजनाओं के निर्माण एवं बदलाव की शक्ति आ जाएगी।
वहीं कार्यक्रम संबोधित करते हुए पुर्व विधायिका श्रीमती चंद्रमुखी देवी ने कहा की भाजपा नेतृत्व के सरकार में जहां महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त बनाने का अभियान जारी है, वहीं स्वंय सहायता समूह के महिलाओं बहनों को का भी आर्थिक संवर्धन किया गया है। महिला शक्ति के बदौलत आज देश समाज बदल रहा है।
जबकि भाजपा खगड़िया जिलाअध्यक्ष शत्रुध्न भगत ने कहा की झंझारपुर जिला महिला मोर्चा समाज को जगाने एवं एकजुट करने में अपना योगदान दे रही है। वहीं भाजपा जिला महामंत्री अश्वनी सिंह ने कहा की महिलाओं का राष्ट्रवाद और सनातनवाद को मजबूत करने में बहुत अहम भूमिका है। वहीं महामंत्री डॉ इंद्र भूषण कुशवाहा ने कहा की खगड़िया जिला की महिलाएं मेहनती और स्वंय सहायता समूह से जुड़ कर काम कर रही हैं। जबकि महिला मोर्चा
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना कुमारी ने किया। उन्होंने कहा की जिस तरह से इजत घर व उजाला योजना दे कर समान देने काम प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने किया है इसके लिए फिर से प्रदानमंत्री मोदी जी की सरकार बनाने में खगड़िया जिला महिला शक्ति तैयार है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ममता जी, ललित जी, अनिता जी, चुन्नी जी सहित भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। वहीं इस अवसर पर लोजपा नेता इंदिरा पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close